ब्राजील की शीर्ष अदालत के बाहर आत्मघाती हमला, सुप्रीम कोर्ट में घुसने की कोशिश के दौरान फटा बम

विस्फोट ब्राजील की संघीय सरकार की तीन शाखाओं की प्रमुख इमारतों को जोड़ने वाले ब्रासीलिया के एक प्रतिष्ठित चौराहे 'प्लाजा ऑफ़ द थ्री पॉवर्स' के आसपास हुए। पुलिस ने विस्फोटों की जांच के लिए ब्राजील की राजधानी के मध्य स्थित चौराहे पर विस्फोटकों की जांच करने वाले रोबोट के साथ एक बम निरोधक दस्ते को तैनात किया है। 

Thursday, November 14, 2024 - 08:45
0
ब्राजील की शीर्ष अदालत के बाहर आत्मघाती हमला, सुप्रीम कोर्ट में घुसने की कोशिश के दौरान फटा बम

रियो डी जेनेरियो (आरएनआई) अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट में घुसने की कोशिश के दौरान एक व्यक्ति ने खुद को बम से उड़ा लिया। गौरतलब है कि यह हमला ऐसे समय हुआ है, जब ब्राजील में जी20 सम्मेलन की तैयारी अंतिम चरण में चल रही हैं। जिसमें दुनिया की 20 प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों के नेता शिरकत करेंगे। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी जल्द ही ब्राजील की राजकीय यात्रा पर जाने वाले हैं। 

घटना बुधवार शाम की है, जब कोर्ट की इमारत के पास स्थित पार्किंग में एक विस्फोट हुआ। इसके कुछ सेकेंड बाद ही सुप्रीम कोर्ट के सामने दूसरा विस्फोट हुआ। जांच के दौरान मौके से मानव शव बरामद हुआ।  विस्फोट ब्राजील की संघीय सरकार की तीन शाखाओं की प्रमुख इमारतों को जोड़ने वाले ब्रासीलिया के एक प्रतिष्ठित चौराहे 'प्लाजा ऑफ़ द थ्री पॉवर्स' के आसपास हुए। माना जा रहा है कि संदिग्ध आरोपी सुप्रीम कोर्ट की इमारत को नुकसान पहुंचाना चाहता था। पुलिस ने विस्फोटों की जांच के लिए ब्राजील की राजधानी के मध्य स्थित चौराहे पर विस्फोटकों की जांच करने वाले रोबोट के साथ एक बम निरोधक दस्ते को तैनात किया है और घटना की जांच कर रही है।

न्यायालय ने एक बयान में कहा कि जब विस्फोट हुए, तब सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों ने अपना पूर्ण सत्र समाप्त किया था और उन्हें तुरंत सुरक्षित रूप से बाहर निकाल लिया गया। संघीय जिला की उप-गवर्नर सेलिना लियो ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि व्यक्ति ने सुप्रीम कोर्ट में घुसने की कोशिश करने के दौरान खुद को विस्फोटकों से उड़ा लिया। उन्होंने कहा कि उसके पास एक कार थी, जिसमें एक और विस्फोट हुआ। लियो ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यह किसी 'अकेले हमलावर' का काम था। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हुई है। 

Follow           RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User