बेऊर जेल में गंभीर अनियमितताओं का खुलासा, अधीक्षक समेत 7 अधिकारी निलंबित

Jun 26, 2026 - 12:41
Jun 26, 2026 - 12:42
 0  108
बेऊर जेल में गंभीर अनियमितताओं का खुलासा, अधीक्षक समेत 7 अधिकारी निलंबित

पटना के बेऊर जेल के अधीक्षक नीरज कुमार झा सहित 7 अफसरों को गृह विभाग ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

कार्रवाई 20 जून 2026 को जिला प्रशासन और कारा निरीक्षणालय की टीम की करीब 8 घंटे की औचक छापेमारी और जांच रिपोर्ट के बाद की गई है। रिपोर्ट में जेल के अंदर की हैवानियत को उजागर किया गया है।

बिहार पुलिस मुख्यालय की जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट में पाया कि जेल के भीतर एक ऐसा 'नरक' बना दिया गया था, जहां कानून के रक्षक (जेल अधीक्षक) ही भक्षक बन चुके थे और पैसों के लालच में इंसानी गरिमा और मानवाधिकारों का खुलेआम सौदा कर रहे थे।

 • जेल मैनुअल में सख्त हिदायत दी गई है कि कम उम्र के अपराधियों, पहली बार जेल आए विचाराधीन कैदियों और आदतन या खूंखार अपराधियों को बिल्कुल अलग-अलग वार्डों में रखा जाना चाहिए।

 • इसके बावजूद जेल अधीक्षक नीरज कुमार झा ने आर्थिक और व्यक्तिगत लाभ के लिए इन नियमों को पूरी तरह नजरअंदाज किया।

 • जेल के अफसर जानबूझकर सीधे-साधे, गरीब या कम उम्र के बंदियों को उन बैरकों और 'हाई-सिक्योरिटी सेल्स' में ट्रांसफर कर देते थे, जहां पहले से बड़े और कुख्यात अपराधी बंद थे।

 •......

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0