बीते दिनों एक श्वान के पिल्ले को सुभाष कॉलोनी में एक युवक के द्वारा पटक कर जमीन पर मारने के बाद पैरो से कुचल कर मार दिए जाने की घटना की वीडियो ने राजनेतिक हल चल मचा दी

Sunday, December 10, 2023 - 11:57
Updated: 3 years ago
0

गुना, (आरएनआई) बीते दिनों एक श्वान के पिल्ले को सुभाष कॉलोनी में एक युवक के द्वारा पटक कर जमीन पर मारने के बाद पैरो से कुचल कर मार दिए जाने की घटना की वीडियो ने राजनेतिक हल चल मचा दी हैं, सोशल मीडिया और वायरल हुई वीडियो केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया तक पहुंची जिस पर उन्होंने एक्स पर सीएम को उचित कार्यवाही को लिखा।

बता दे कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने निंदा करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से कार्यवाही की माँग की है। मुख्यमंत्री  श्री चौहान ने भी कड़ी निंदा करते हुए अपराधी पर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।

वही पुलिस अधीक्षक ने x पर कहा हे कि दिनांक 09.12.2023 को गुना शहर में एक व्यक्ति द्वारा स्वान के पिल्ले के साथ अमानवीय क्रूरतापूर्वक व्यवहार किया गया जिससे उसकी मौत हो गई सूचना पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 429 भादवि व पशु क्रूरता अधि. के तहत कार्यवाही कर प्रकरण  में पुलिस द्वारा आरोपी को तत्काल गिरफ्तार किया गया।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User