बीएसए कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना, आंबेडकर जयंती पर भव्य आयोजन, लैंगििक समानता और महिला सशक्तिकरण पर जोर

Monday, April 28, 2025 - 16:23
Updated: 1 year ago
0
बीएसए कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना, आंबेडकर जयंती पर भव्य आयोजन, लैंगििक समानता और महिला सशक्तिकरण पर जोर

मथुरा (आरएनआई) भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में बीएसए (पीजी) कॉलेज, मथुरा में लैंगिक समानता एवं महिला सशक्तिकरण विषय पर एक भव्य सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री विकास चंद्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती बुद्धि मिश्रा और महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की दोनों इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शांतनु कुमार एवं डॉ. चंचल शर्मा के निर्देशन में किया गया। स्वयंसेवकों ने आयोजन को अत्यंत अनुशासित और उत्कृष्ट बनाते हुए नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया।

जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री विकास चंद्र ने कहा  कि महिला सशक्तिकरण केवल शब्दों तक सीमित न रहे, बल्कि व्यवहार में भी दिखाई दे। जब प्रत्येक महिला सशक्त होगी, तभी हमारा देश वास्तविक अर्थों में प्रगति करेगा।

जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती बुद्धि मिश्रा ने अपने प्रेरणादायक विचार व्यक्त करते हुए कहा  कि महिला सशक्तिकरण एक आंदोलन है, जो शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक समानता के माध्यम से ही सफल हो सकता है। हमें हर स्तर पर इस दिशा में कार्य करना चाहिए।

प्राचार्य  ने अपने संबोधन में कहा  कलबाबा साहब ने हमें जो संविधान सौंपा है, उसमें समानता की भावना निहित है। महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता समाज के समग्र विकास के लिए अनिवार्य हैं। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि महिलाएँ हर क्षेत्र में अपनी पूरी क्षमता के साथ आगे बढ़ें।

इस कार्यक्रम की विशेषता रही स्वयंसेवकों की अनुशासित और ऊर्जावान भागीदारी। दोनों इकाइयों के स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाओं को कुशलता से संभाला और अपनी टीम भावना का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का समापन बाबा साहब के आदर्शों के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए सभी उपस्थितजनों द्वारा एकजुट होकर लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण को अपने जीवन का हिस्सा बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

यह आयोजन निश्चित ही अन्य महाविद्यालयों और संस्थाओं को भी प्रेरित करेगा कि वे इस प्रकार के सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करें और सकारात्मक बदलाव की दिशा में कदम बढ़ाएं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देकर राष्ट्रगान के साथ  हुआ।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रोफेसरगण डॉ. एस.के. राय, डॉ. एस.के. कटारिया, डॉ. रवीश शर्मा, डॉ. बी.के. गोस्वामी, डॉ. यू.के. त्रिपाठी, डॉ. रुद्राक्ष तिवारी, डॉ. काशदेव शर्मा तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारी गीतम चौधरी, गोविंद, अमर सिंह सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User