बारिश बनी आफत: बरेली से बदायूं तक मचा हाहाकार, 24 घंटे में बिजली गिरने से सात की मौत; सड़कें बनीं तालाब

बुधवार को बारिश के दौरान बिजली गिरने से खीरी में दो सगे भाइयों, पीलीभीत में एक किशोर समेत दो लोगों और शाहजहांपुर में एक युवती और किशोर की मौत हो गई। जबकि एक महिला समेत छह लोग झुलस गए।

Thursday, June 27, 2024 - 10:40
0
बारिश बनी आफत: बरेली से बदायूं तक मचा हाहाकार, 24 घंटे में बिजली गिरने से सात की मौत; सड़कें बनीं तालाब

बरेली (आरएनआई) बरेली समेत आसपास के जिलों में मानसून की पहली बारिश ने ही लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बुधवार के बाद बृहस्पतिवार को सुबह से ही झमाझम बारिश शुरू हो गई। बरेली में 24 घंटे में 72.2 मिमी हुई, लेकिन नाले चोक होने शहर में जलभराव भी हुआ। आंवला क्षेत्र में बारिश के पानी से रामनगर पुलिस चौकी जलमग्न हो गई। यहां चौकी के अंदर पानी भर गया, जिससे पुलिसकर्मियों को खासी परेशानी हुई।

बुधवार को बारिश के दौरान बिजली गिरने से खीरी में दो सगे भाइयों, पीलीभीत में एक किशोर समेत दो लोगों और शाहजहांपुर में एक युवती और किशोर की मौत हो गई। जबकि एक महिला समेत छह लोग झुलस गए। बदायूं के थाना बिल्सी क्षेत्र में बृहस्तपिवार सुबह बिजली गिरने से गांव गढ़ौली निवासी चोखेलाल (52) की मौत हो गई। वह छत पर सो रहे थे। 24 घंटे में बिजली गिरने से सात लोगों की जान जा चुकी है।  

बदायूं जिले में रात करीब 12 बजे तेज बरसात शुरू हुई, सुबह तक सिलसिला जारी है। बारिश के कारण शहर से लेकर देहात तक पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। बरसात से उमस भरी गर्मी से राहत मिली है तो जलभराव से परेशानी बढ़ा दी है। मानसून की पहली बारिश ने किसानों के चेहरे पर खुशी ला दी है। धान की रोपाई के लिए तैयार खेत पानी से लबालब भर गए हैं। इधर, शहरों में सड़कें बारिश के पानी से तालाब बन गई हैं। 

बदायूं के 30 से अधिक नाले चोक पड़े हैं। बारिश में पालिका की ओर कछुआ गति से कराई जा रही नालों की सफाई की पोल खुल गई है। अब लगातार बारिश होने से शहर की तीन लाख की आबादी खामियाजा भुगतेगी। झमाझम बारिश से सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं। जिससे लोगों को खासी परेशानी हो रही है।

खीरी के मोहम्मदी इलाके के पड़री गांव में बुधवार को चार बच्चों पर बिजली गिर गई। हादसे में दो भाइयों आनंद (10) और अभय राज (7) की मौत हो गई। विनीत (6) और नीरज (12) झुलस गए।

पीलीभीत के सुनगढ़ी क्षेत्र के गांव खजुरहा में बिजली गिरने से अर्जुन (17) की जान चली गई। जबकि परिवार के विपिन, धर्मेंद्र और जितेंद्र झुलस गए। घंघुचाई क्षेत्र में गांव मटेहना निवासी सरवन कुमार (50) की बिजली गिरने से मौत हो गई।

शाहजहांपुर में सेहरामऊ दक्षिणी के गांव बरेंग में राजकुमारी (20) और जलालाबाद के गुलड़िया गांव में करन सिंह के पुत्र नीलेश (17) की मौत हो गई। यहां भी बिजली गिरने से हादसा हुआ।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User