बागपत: ढाबे पर थूककर रोटी बनाता पकड़ा गया कारीगर, वीडियो वायरल

बागपत के खेकड़ा क्षेत्र में एक ढाबे पर कारीगर को थूककर रोटी बनाते देखा गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हंगामा मच गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Aug 1, 2025 - 15:05
 0  135

बागपत (आरएनआई) बागपत जनपद के दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे (NH-709B) पर स्थित खेकड़ा पाठशाला पुलिस चौकी के पास एक ढाबे से शर्मनाक हरकत सामने आई है।

यहां एक कारीगर को रोटी पर थूककर उसे तंदूर में सेंकते हुए देखा गया। घटना का वीडियो मौके पर मौजूद किसी ग्राहक ने बना लिया, जो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वीडियो सामने आने के बाद ढाबे पर जमकर हंगामा हुआ। ग्राहकों और स्थानीय लोगों ने कारीगर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। लोगों ने कहा कि इस तरह की हरकत न सिर्फ घिनौनी है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए बेहद ख़तरनाक भी है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की पूरी गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि इससे पहले भी बागपत जिले में ढाबों पर थूककर रोटियां बनाने के कई वीडियो वायरल हो चुके हैं, जिनमें पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार भी किया था।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.