बाइडन प्रशासन से भारतीय ग्रीन कार्ड आवेदकों की प्राथमिकता तिथियों को 'मौजूदा' करने का आग्रह

अमेरिकी सांसदों के एक समूह ने बाइडन प्रशासन से भारत के ग्रीन कार्ड आवेदकों की प्राथमिकता तिथियों को ‘मौजूदा’ करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि बेहद लंबी प्रतीक्षा अवधि को कम करने के लिए ऐसा करना जरूरी है।

Saturday, July 29, 2023 - 16:15
0
बाइडन प्रशासन से भारतीय ग्रीन कार्ड आवेदकों की प्राथमिकता तिथियों को 'मौजूदा' करने का आग्रह

वाशिंगटन, 29 जुलाई 2023, (आरएनआई)। अमेरिकी सांसदों के एक समूह ने बाइडन प्रशासन से भारत के ग्रीन कार्ड आवेदकों की प्राथमिकता तिथियों को ‘मौजूदा’ करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि बेहद लंबी प्रतीक्षा अवधि को कम करने के लिए ऐसा करना जरूरी है।

प्राथमिकता तिथि ‘मौजूदा’ होने का अर्थ है कि ग्रीन कार्ड उपलब्ध है और इसके लिए अब इंतजार नहीं करना होगा।

अमेरिकी सांसदों राजा कृष्णमूर्ति और लैरी बुकशॉन के नेतृत्व में 56 सांसदों के समूह ने विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और गृह सुरक्षा विभाग के सचिव एलेजांद्रो मयोर्कास को पत्र भेजकर उच्च-कुशल रोजगार-आधारित वीजा धारकों को राहत देने के लिए विशेष कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

अमेरिकी सांसदों ने पत्र में प्रशासन से वीजा बुलेटिन में रोजगार आधारित वीजा आवेदन दाखिल करने की सभी तारीखों को ‘वर्तमान’ के रूप में चिह्नित करने की अपील की।

स्थायी आवास कार्ड की औपचारिक पहचान वाला ग्रीन कार्ड अमेरिका आने वाले प्रवासी को स्थायी रूप से रहने की मंजूरी देने का प्रमाणपत्र है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User