बांदा में सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल ने सातवीं के छात्र को डंडों से पीटा, जातिसूचक टिप्पणी का आरोप
बांदा (आरएनआई) उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के लुकतारा गांव में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल ने सातवीं के छात्र को डंडों से पीटने का मामला सामने आया है। छात्र ने आरोप लगाया कि प्रिंसिपल ने उसे यह कहते हुए पीटा कि “यादव हो, पढ़ लिखकर क्या करोगे, भैंस चराओ और खेती-किसानी करो।”
छात्र ने पढ़ाई के लिए स्कूल में मैडम को बुलाया, जिससे प्रिंसिपल नाराज हो गए।प्रिंसिपल ने बेरहमी से छात्र को डंडों से पीटा और धमकी दी कि अगर उसने ज्यादा किया तो कार्रवाई होगी। छात्र के अनुसार, प्रिंसिपल ने जातिसूचक टिप्पणी भी की। ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल में प्रिंसिपल और महिला टीचर के बीच विवाद चल रहा है, जिससे शिक्षा प्रभावित हो रही है।
पुलिस कार्रवाई:
देहात कोतवाली के SO सीपी तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है।
पुलिस ने गांव में जाकर जांच की और बच्चों के माता-पिता से बात की।
दोनों पक्षों से बयान लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ग्रामीणों की मांग:
स्कूल में शांति और शिक्षा के बेहतर संचालन के लिए प्रिंसिपल और महिला टीचर दोनों को हटाने की मांग उठाई गई है। पीड़ित परिवार ने प्रिंसिपल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



