बांग्लादेश मुद्दे पर सरकार के साथ कांग्रेस, सांसद बोले- भारतीय नागरिकों की सुरक्षा पर हो चर्चा

कांग्रेस सांसद कार्ति पी चिदंबरम ने कहा कि बांग्लादेश में जो भी हो रहा है वह काफी चिंताजनक है। हमारे नागरिकों की सुरक्षा पर विचार किया जा रहा है। देश की सीमाओं और नागरिकों की सुरक्षा काफी महत्वपूर्ण है।

Aug 6, 2024 - 12:18
 0  864
बांग्लादेश मुद्दे पर सरकार के साथ कांग्रेस, सांसद बोले- भारतीय नागरिकों की सुरक्षा पर हो चर्चा

नई दिल्ली (आरएनआई) बांग्लादेश के हालात पर भारत सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई। इसमें विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बांग्लादेश की स्थिति की जानकारी दी। वहीं बांग्लादेश के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने सरकार का साथ दे रही है। मंगलवार को कांग्रेस सांसदों ने कहा कि बांग्लादेश के मामले में दोनों सदनों में चर्चा की जरूरत है।

कांग्रेस सांसद फौजिया खान ने कहा कि यह गंभीर मामला है। बांग्लादेश पर धर्म निरपेक्ष विरोधी ताकतों ने कब्जा कर लिया है। यह हमारे देश के लिए भी गंभीर मु्द्दा है। बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमले हो रहे हैं तो उन पर ध्यान देना चाहिए। राष्ट्रीय सुरक्षा से जुडे़ इस मुद्दे पर संसद में भी चर्चा होनी चाहिए। प्रधानमंत्री को सभी राजनीतिक दलों के साथ बैठक करके सहमति बनानी चाहिए। साथ ही सरकार को संसद में इस मुद्दे पर बोलना चाहिए। 

कांग्रेस सांसद कार्ति पी चिदंबरम ने कहा कि बांग्लादेश में जो भी हो रहा है वह काफी चिंताजनक है। हमारे नागरिकों की सुरक्षा पर विचार किया जा रहा है। देश की सीमाओं और नागरिकों की सुरक्षा काफी महत्वपूर्ण है। हमें तय करना होगा कि बांग्लादेश में जो भी सरकार बने वह हमारे राष्ट्रीय हित के भी अनुरूप हो। 

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि बांग्लादेश में स्थिति काफी संवेदनशील है। यह स्थिति दक्षिण एशिया और पूर्वी एशिया के लिए काफी चिंताजनक है। इस मुद्दे पर संसद के दोनों सदनों में चर्चा होनी चाहिए। सरकार को इस चर्चा को सुविधाजनक बनाने के लिए पहल करनी चाहिए। 

सर्वदलीय बैठक के बाद भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया। इसमें उन्होंने सर्वदलीय बैठक के दौरान मिले समर्थन के लिए विपक्षी पार्टियों की सराहना की। जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया, 'आज संसद में सर्वदलीय बैठक में बांग्लादेश में चल रहे घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी। सर्वसम्मति से मिले समर्थन और समझ की सराहना करता हूं। 

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.