बसपा ही ला सकती है प्रदेश में कानून का राज: नरेश चंद्र नागर

Monday, October 27, 2025 - 20:56
Updated: 12 months ago
0
बसपा ही ला सकती है प्रदेश में कानून का राज: नरेश चंद्र नागर

फतेहपुर (आरएनआई) बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के आदेशानुसार व प्रयागराज मंडल के नवनिर्वाचित मंडल प्रभारी नरेश चंद्र नागर के नेतृत्व में विधानसभा बिन्दकी के अल्लीपुर सेक्टर के बूथ में जा-जाकर बूथ गठन हुआ। बीते नौ अक्टूबर को हुए राजव्यापी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने कार्यकर्ताओं का आभार भी व्यक्त किया।

श्री नागर ने कहा कि प्रदेश में कानून द्वारा कानून का राज सिर्फ बसपा ही ला सकती है क्योंकि अन्य दूसरी पार्टियों के राज में गुंडाराज, आतंकवाद चरम पर रहा है। जब-जब बसपा की सरकार बनी है तब-तब पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अच्छी कानून व्यवस्था, शिक्षा, रोजगार, गरीबों के हक-अधिकार व उनके लिए अनेक योजनाएं बनाई थी। जिनका पूर्व में रही सपा व वर्तमान में भाजपा सरकार ने भरपूर विरोध किया। उन योजनाओं को बंद करने का काम किया। जिनसे गरीबों को सीधे-सीधे लाभ मिल रहा था। अब वही लगातार बाबा साहब की फोटो व उनका संविधान लिए घूम रहे हैं। जिन पार्टियों ने सत्ता में रहते हुए कभी बाबा साहब को सम्मान नहीं दिया। ऐसे बहरूपियों से सर्व समाज को सतर्क रहने की जरूरत है। इस मौके पर जिला प्रभारी संदीप जडेजा, विधानसभा प्रभारी हरपाल कुरील, वरिष्ठ कार्यकर्ता छोटेलाल बेलवारा, सेक्टर अध्यक्ष शैलेंद्र गौतम, रामबरन विनोद मौर्य, रंजीत कुमार आदि सेक्टर बूथ के कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी लोगों ने श्री नागर को यह विश्वास दिलाया कि आने वाले सभी चुनाव में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करके बसपा के परचम को लहराएंगे और आने वाले समय में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाएंगे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User