बल्लारी हिंसा में भाजपा विधायक समेत 11 पर एफआईआर, शहर में भारी पुलिस बल तैनात

Friday, January 2, 2026 - 12:42
0
बल्लारी हिंसा में भाजपा विधायक समेत 11 पर एफआईआर, शहर में भारी पुलिस बल तैनात

बंगलूरू (आरएनआई)। कर्नाटक के बल्लारी में गुरुवार को भड़की हिंसा के मामले में भाजपा विधायक जनार्दन रेड्डी सहित 11 लोगों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। बैनर लगाने को लेकर दो राजनीतिक गुटों के बीच शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

पुलिस के अनुसार यह हिंसा कांग्रेस विधायक भरत रेड्डी और भाजपा विधायक जनार्दन रेड्डी के समर्थकों के बीच हुई। 3 जनवरी को वाल्मिकी जी की प्रतिमा के अनावरण को लेकर शहर में कार्यक्रम के पोस्टर और बैनर लगाए जा रहे थे। इसी दौरान अवंभावी इलाके में भाजपा विधायक जनार्दन रेड्डी के आवास के बाहर कांग्रेस विधायक के समर्थक बैनर लगा रहे थे, जिसका भाजपा समर्थकों ने विरोध किया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में बहस शुरू हुई, जो जल्द ही मारपीट और फिर पत्थरबाजी में बदल गई।

स्थिति बिगड़ने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन भीड़ ने पुलिस पर भी पथराव कर दिया। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और हवाई फायरिंग भी की गई। इस दौरान कई लोग घायल हुए, जबकि एक व्यक्ति की जान चली गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक व्यक्ति को हथियार लहराते और हवाई फायरिंग करते हुए भी देखा गया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि हालात शांतिपूर्ण हैं, लेकिन किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सभी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।

पुलिस ने इस मामले में भाजपा विधायक जनार्दन रेड्डी, पूर्व मंत्री और भाजपा नेता श्रीरामुलु, शेखर, अलिखन, सोमशेखर रेड्डी समेत कुल 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों का कहना है कि घटना की विस्तृत जांच की जा रही है और सभी आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User