बलिया में दर्दनाक हादसा: बिहार पुलिस के जवानों से भरी बस पलटी, 30 घायल

बिहार पुलिस के जवानों से भरी बस बलिया में सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसे में एक बस पलटने से 29 लोग तो दूसरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने पर एक घायल हुआ। सभी को इलाज के लिए आनन-फानन अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

Wednesday, October 30, 2024 - 09:33
0
बलिया में दर्दनाक हादसा: बिहार पुलिस के जवानों से भरी बस पलटी, 30 घायल

बलिया (आरएनआई) छपरा के बीच मंगलवार की आधी रात को चांददियर पुलिस चौकी के पास बिहार स्पेशल आर्म्स पुलिस 18वीं बटालियन के जवानों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में 30 के करीब जवान घायल हो गए। बस में फंसे जवानों की चीख- पुकार सुनकर पुलिस चौकी पर तैनात जवान दौड़कर मौके पर पहुंचे। 

उन्होंने सभी घायलों को बस से बाहर निकाला। उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराकर सभी घायलों को इलाज के लिए सोनबरसा सीएचसी भिजवाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। चार घायलों को जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया। वहीं अन्य को इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया। एसपी विक्रांत वीर ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के इलाज की व्यवस्था कराई। 

बिहार के डुमरांव की फोर्स डेहरी रोहतास जिले में तैनात थी। छठ पर्व पर 81 जवानों की ड्यूटी सिवान में लगी। मंगलवार की दोपहर दो प्राइवेट बसों में सवार होकर 81 जवान सिवान के लिए रवाना हुए। एक बस में 46 लोग सवार थे, जिसमें दो होमगार्ड सिवान के व चालक, परिचालक शामिल थे। 

रात 12.30 बजे जवानों से भरी बस चंददीयर पुलिस चौकी व पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरे खेत में गिर गई। रात में गहरी नींद में सोए जवान अचानक बस पलटने से चीखने- चिल्लाने लगे। कुछ जवान शीशा तोड़कर बाहर निकल गए। आवाज सुनकर पास के चौकी पर तैनात पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे। 

थाने पर फोन कर फोर्स बुलाने के साथ ही घायल जवानों को उपचार के लिए लिए एंबुलेंस व निजी साधना से सोनबरसा भिजवाया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चार लोगों की हालत गंभीर होने पर वाराणसी रेफर किया। 

इस बाबत एसपी विक्रांतवीर ने बताया कि बस बिहार स्पेशल आर्म्स पुलिस 18वीं बटालियन की कंपनी डेहरी से सिवान ड्यूटी को लेकर जा रही थी। चांद दियर पेट्रोल पंप के पास बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 29 जवान घायल हो गए हैं। 10 जवानों को उपचार हेतु सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। शेष 19 जवानों का इलाज सीएचसी पर चल रहा है। सभी की हालत ठीक है। 

डेयरी रोहतास से दो बसों में 81 जवान सिवान के लिए निकले थे। एक बस चांददीयर के पास सड़क किनारे पलट गई, वहीं दूसरी बस गायघाट रुद्रपुर गांव के पास सड़क किनारे खड़ी थी। जवान बाहर निकले थे। उसी दौरान तेज रफ्तार से जा रही ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इसमें एक होमगार्ड घायल हुआ है।

Follow   RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User