बच्चों को मिठाई और फल बांटकर मनाया जन्मदिन

Thursday, November 16, 2023 - 18:59
Updated: 3 years ago
0
बच्चों को मिठाई और फल बांटकर मनाया जन्मदिन

शाहाबाद हरदोई। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनीतिवारी के सुपुत्र भाजपा नेता आदि तिवारी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर प्राथमिक पाठशाला के बच्चों के बीच पहुंचकर उनका फल और मिठाई वितरित की और जन्मदिन मनाया इस मौके पर आदि तिवारी को अपने बीच पाकर बच्चे काफी प्रसन्न दिखे। मंत्रिपुत्र आदित्य तिवारी नर्मदा स्थल स्थित टेढ़ेश्वर नाथ के दरबार पहुंचे । यहां पर उन्होंने विधिवत पूजा अर्चना की तत्पश्चात ककरघटा स्थिति प्राथमिक पाठशाला मे बच्चों को मिठाई व फल बांटकर उनके बीच अपना जन्मदिन मनाया । भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर आदि का जन्मदिन मनाया और उन्हें शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा , प्रभारी सुभाष रस्तोगी ,अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष गोविंद राम दीक्षित ककरघटा प्रधान शरद सिंह, प्रबंधक रंजीत सिंह, जिला पंचायत सदस्य लालाराम राजपूत,अतुल,अनिल पान्डेय पिन्टू, कमलेश सिंह, आशाराम राठौर, जितेन्द्र राठौर ,फैन्सी राठौर,अमित मिश्रा, अंकित गुप्ता उपस्थित रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User