बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए गुणवत्ता परक शिक्षा आवश्यक - उपजिलाधिकारी

Saturday, April 6, 2024 - 20:28
Updated: 3 years ago
0

जौनपुर।सुइथाकला शिक्षा क्षेत्र में अलग-अलग स्कूलों में सर्व शिक्षा अभियान के तहत जागरूकता रैली और वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ। इस दौरान बच्चे काफी उत्साहित नजर आए।उक्त अभियान के तहत शनिवार को इंग्लिश मीडियम प्राथमिक स्कूल सदरूद्दीनपुर  अपना दसवां वार्षिकोत्सव समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की देवी मां सरस्वती के चित्र पर बतौर मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी शाहगंज शैलेन्द्र कुमार ने माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया ।इस दौरान बच्चों ने अपने रंगारंग कार्यक्रमों से उपस्थित जनसमूह को भाव विभोर कर दिया। इसके पूर्व स्वागत की कड़ी में उपजिलाधिकारी का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।उपजिलाधिकारी ने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए गुणवत्ता परक शिक्षा को आवश्यक बताया।कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। अध्यक्षीय उद्बोधन खण्ड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार वैश्य ने दी।इस दौरान बबिता यादव, घनश्याम, पूनम व राकेश लोगों के आवाभगत में लगे रहे।संचालक और आयोजक प्रमुख की भूमिका निभा रही प्रभारी प्रधानाध्यापिका अनुपमा अग्रहरि ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। वहीं कम्पोजिट विद्यालय भरारी के शिक्षकों व बच्चों ने प्रभारी प्रधानाध्यापक नरेन्द्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में रैली निकाल कर लोगों को नामांकन हेतु जागरूक किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User