बच्ची को पीटने वाली बाल अधीक्षिका गिरफ्तार

आगरा के राजकीय बालगृह की अधीक्षिका की क्रूरता का वीडियो सामने आने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। अधीक्षिका ने बच्ची को चप्पल से पीटा। इतना ही नहीं वो बच्चों से मालिश कराती थी और पैर दबवाती थी। आरोप है कि अधीक्षिका ने ऑफिस को ऐशो-आराम का अड्डा बना रखा था। 

Thursday, September 14, 2023 - 18:04
0
बच्ची को पीटने वाली बाल अधीक्षिका गिरफ्तार
अधीक्षिका की क्रूरता: बालगृह में बच्ची को चप्पल से पीटा

आगरा। (आरएनआई) उत्तर प्रदेश के आगरा में राजकीय बालगृह (शिशु) में अधीक्षिका ने बालिका की चप्पल से पिटाई की। मंगलवार को घटना का वीडियो सामने आया तो अधीक्षिका की क्रूरता सामने आई। बालगृह की आयाओं ने इस संबंध में कलेक्ट्रेट में डीएम भानु चंद्र गोस्वामी से शिकायत दर्ज कराई है। अधीक्षिका पर बाल गृह में बाल शोषण, भ्रष्टाचार व अनैतिक कार्यों के आरोप हैं। सिटी मजिस्ट्रेट व डीपीओ ने बाल गृह पहुंचकर जांच की, जिसके बाद अधीक्षिका को सस्पेंड करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। 

घटना 4 सितंबर 2023 की शाम 4 बजे की है। बाल गृह में लगे सीसीटीवी कैमरे में अधीक्षिका की क्रूरता कैद हुई। 1:23 मिनट के वीडियो में अधीक्षिका पूनम पाल बिस्तर पर लेटी बालिका की चप्पल से पिटाई करती दिखाई दीं। फिर थप्पड़ भी मारे। वीडियो में कक्ष में छह अन्य बच्चे दूसरे बिस्तर पर लेटे हुए दिखाई दिए।

एक मानसिक दिव्यांग बच्चा जमीन पर लेटा है। उसके हाथ पैर रस्सियों से बंधे हुए हैं। इस घटना की शिकायत मंगलवार को आया कविता कर्दम, बेबी, दीपाली और रसोइया सुनीता ने कलेक्ट्रेट में दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता देखते हुए डीएम भानु चंद्र गोस्वामी के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट आनंद कुमार व जिला प्रोबेशन अधिकारी (डीपीओ) जांच के लिए बालगृह पहुंचे।

जांच के बाद अधीक्षिका को सस्पेंड कर दिया गया। थाना शाहगंज पुलिस ने अधीक्षिका पूनम पाल को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट ले जाया जाएगा। पुलिस ने बताया कि अधीक्षिका के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम की धारा 75 में पुलिस ने कार्रवाई की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User