फतेहपुर में किसानों से महंगे दाम पर बेची जा रही खाद, अधिवक्ता ने डीएम से की शिकायत और सख्त कार्रवाई की मांग
फतेहपुर (आरएनआई) कलेक्ट्रेट कम्पाउण्ड के अधिवक्ता अभिषेक कुमार ने जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र देकर बताया कि जिले के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से शिकायतें प्राप्त हो रही हैं कि किसानों को यूरिया व डीएपी खाद निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर बेंची जा रही है। खाद विक्रेता सरकार की निर्धारित अधिकतम खुदरा मूल्य का उल्लंघन कर रहे हैं। जिससे किसानों का शोषण हो रहा है। मांग किया कि जनपद के सभी शहरी व ग्रामीण खाद विक्रेताओं की जांच कराई जाए, प्रत्येक दुकानदार पर खाद के अधिकतम खुदरा मूल्य का बोर्ड स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया जाए, अधिक मूल्य पर खाद विक्रय करने वालों के विरूद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, किसानों की शिकायत हेतु एक हेल्पलाइन नम्बर या व्हाट्सएप नम्बर जारी किया जाए।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

