प्रशासन का बड़ा एक्शन, फर्जी मृत्यु प्रमाण बनाकर मकान हड़पने वाले तीन अधिकारियों को किया सस्पेंड

सीएमओ रीता कैलासिया, पटवारी विनोद साहू और अपर तहसीलदार दुर्गेश तिवारी सस्पेंड।

Saturday, March 23, 2024 - 22:00
Updated: 3 years ago
0
प्रशासन का बड़ा एक्शन, फर्जी मृत्यु प्रमाण बनाकर मकान हड़पने वाले तीन अधिकारियों को किया सस्पेंड

सागर (आरएनआई) मध्य प्रदेश के सागर जिले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल, जिले में अधिकारियों द्वारा महिला का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर की उसकी संपत्ति को हड़पने का काम किया जा रहा था। जिस पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए तीन अधिकारियों सीएमओ रीता कैलासिया, पटवारी विनोद साहू और अपर तहसीलदार दुर्गेश तिवारी को सस्पेंड कर दिया, जिसके कारण राजस्व हलके में हड़कंप मच गया है।

सगार जिले के मकरोनिया नगर निगम में छाया जैन नामक महिला का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर मकान का वसीयत करा लिया गया था। वहीं इस प्रमाण पत्र को सीएमओ रीता कैलासिया ने बिना जांच के जारी कर दिया था। वहीं कलेक्टर दीपक द्वारा आर्य जब मामले की गंभीरतापूर्वक जांच की गई तो वसीयतनामे में जोड़ा गया मृत्यु प्रमाण पत्र फर्जी निकला, जिसके बाद कमिश्नर वीरेंद्र सिंह रावत मकरोनिया नगर पालिका की सीएमओ रीता कैलासिया, अपर तहसीलदार दुर्गेश तिवारी और पटवारी विनोद साहू को सस्पेंड कर दिया।

जांच के दौरान पाया गया कि मकान के कागजात छाया जैन के नाम पर दर्ज हैं, जोकि नेहा नगर की रहने वाली हैं। वहीं महिला की कोई संतान ना होने पर उसको मृत घोषित कर दिया गया था। वहीं पटवारी विनोद साहू ने मकान के कागजात में विरासत से जुड़े मामले को छुपा लिया था, जिसके बाद SDM विजय डहेरिया ने पटवारी को निलंबित करने का आदेश दे दिया था। वहीं मकरोनिया नगर पालिका के अध्यक्ष द्वारा सीएमओ रीता कैलासिया पर दस्तावेजों को जलाने का आरोप लगाया गया था। वहीं उनका कहना है कि सीएमओ द्वारा पार्षद के कॉलों को नहीं उठाया जा रहा था। साथ ही मकरोनिया नगर पालिका के पार्षद सीएमओ रीता कैलासिया के कार्यों के खिलाफ भी रहते थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User