'प्रवेश वर्मा को सीएम पद के दावेदार के तौर पर पेश कर सकती है भाजपा', अरविंद केजरीवाल का दावा

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज है। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि भाजपा प्रवेश वर्मा को सीएम पद का उम्मीदवार घोषित कर सकती है। साथ ही कहा है कि भाजपा इसको लेकर योजना बना रही है।

Wednesday, December 25, 2024 - 20:00
0
'प्रवेश वर्मा को सीएम पद के दावेदार के तौर पर पेश कर सकती है भाजपा', अरविंद केजरीवाल का दावा

नई दिल्ली (आरएनआई) आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को दावा किया कि भाजपा दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए प्रवेश वर्मा को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने की योजना बना रही है। 

अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर लिखा, 'भाजपा प्रवेश वर्मा को अपना सीएम चेहरा घोषित करने जा रही है। क्या दिल्ली के लोग ऐसे यक्ति को अपना सीएम बनाना चाहेंगे?' एक अन्य पोस्ट में केजरीवाल ने आरोप लगाया कि एक भाजपा नेता को मतदाताओं को पैसे बांटते हुए पकड़ा गया। मैं अपने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के कई इलाकों से लौटा हूं। हर जगह लोगों ने मुझे बताया कि ये लोग (भाजपा) खुलेआम वोट खरीद रहे हैं। वे एक वोट के लिए 1100 रुपये की पेशकश कर रहे हैं।

केजरीवाल ने कहा, 'अगर आपने (भाजपा) मुझे गाली देने के बजाय पिछले दस वर्षों में जनता के लिए काम किया होता तो आपको इस चुनाव में वोट खरीदने के की जरूरत नहीं पड़ती। वहीं, सीएम आतिशी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा, 'नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों की झुग्गियों से महिलाओं को वहां बुलाकर एक लिफाफे में 1100 रुपये दिए गए। मैं ईडी और सीबीआई से कहना चाहती हूं कि प्रवेश वर्मा के घर पर अभी भी करोड़ों रुपये की नकदी पड़ी है, आप अभी जाइए।'

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User