प्रतिबंधित प्लास्टिक से बने दोना, ग्लास से भरी गाडी पकडी, 50 किलो माल किया जब्त, 70 हजार का लगाया जुर्माना, माल को जब्त कर जोन कार्यालय पर लागया गया

Sunday, April 27, 2025 - 19:48
Updated: 2 years ago
0
प्रतिबंधित प्लास्टिक से बने दोना, ग्लास से भरी गाडी पकडी, 50 किलो माल किया जब्त, 70 हजार का लगाया जुर्माना, माल को जब्त कर जोन कार्यालय पर लागया गया

मथुरा (आरएनआई) शासन द्वारा निकायों में प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं पॉलीथिन के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रतिबंधित पॉलीथिन के प्रयोग की रोकथाम के दृष्टिगत निरंतर कार्यवाही किए जाने एवं प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग की रोकथाम के लिए व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिये गये हैं। नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने नगर निगम मथुरा वृंदावन क्षेत्र के अंतर्गत प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक एवं पॉलीथिन के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये हैं। नगर निगम की टीमें लगातार कार्यवाही कर रही है। इस दौरान प्रतिबिंधित प्लास्टिक को जब्त किये जाने के साथ ही जुर्माना भी लगाया जा रहा है। इसी क्रम में सहायक नगर आयुक्त कल्पना सिंह चौहान, ज़ोनल प्रभारी औरंगाबाद, के निर्देशन में नगर निगम की टीम द्वारा प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की गई। नगर निगम की टीम द्वारा मंडी चौराहे से प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक से बने हुए प्लास्टिक के गिलास एवं कटोरी से भरी हुई गाड़ी पकड़ी गई। जिसको नगर निगम की टीम द्वारा मौके से सिटी जोन कार्यालय लाया गया। इस कार्यवाही में लगभग 50 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक को जब्त किया गया एवं 70 हजार रूपये का जुर्माना वसूला गया। कार्यवाही के दौरान क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक विजय वीर, सूबेदार ईटीएफ की टीम सहित एवं नगर निगम के अन्य कर्मी दीपक शर्मा, कमल आदि उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User