प्रगति मैदान सुरंग में दिनदहाड़े लूट के मामले में पांच गिरफ्तार

प्रगति मैदान सुरंग में एक डिलीवरी एजेंट और उसके सहयोगी से बंदूक के दम पर लूटपाट करने के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

Tuesday, June 27, 2023 - 12:00
0
प्रगति मैदान सुरंग में दिनदहाड़े लूट के मामले में पांच गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 27 जून 2023, (आरएनआई)। प्रगति मैदान सुरंग में एक डिलीवरी एजेंट और उसके सहयोगी से बंदूक के दम पर लूटपाट करने के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज में मोटरसाइकिल सवार चार बदमाश चांदनी चौक स्थित ओमिया इंटरप्राइजेज के डिलीवरी एजेंट और उसके सहयोगी की कैब को रोकते और दोनों से बंदूक के दम पर लगभग दो लाख रुपये नकदी से भरा बैग लूटते नजर आए थे। पिछले शनिवार को लूट की इस घटना को उस समय अंजाम दिया गया था, तब दोनों नकद की आपूर्ति करने के लिए कैब से गुरुग्राम जा रहे थे।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User