जम्मू-कश्मीर : कुलगाम जिले में मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मंगलवार को एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Tuesday, June 27, 2023 - 13:00
0
जम्मू-कश्मीर : कुलगाम जिले में मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर

श्रीनगर, 27 जून 2023, (आरएनआई)। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मंगलवार को एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि दक्षिण कश्मीर जिले के हुवरा इलाके में इस अभियान के दौरान जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक कर्मी भी घायल हो गया।

कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘एक आतंकवादी मारा गया। उसकी शिनाख्त की जा रही है और वह किस संगठन से जुड़ा था इसका भी पता लगाया जा रहा है। उसके पास से हथियार और गोला-बारूद सहित कई अन्य सामग्री बरामद की गई है। तलाश अभियान जारी है। विस्तृत जानकारी जल्द दी जाएगी।’’

हालांकि, मारे गए आतंकवादी की पहचान अभी नहीं हो पाई है और वह किसी सगंठन से संबद्ध था इसका भी पता लगाया जा रहा है, लेकिन आतंकवादी को ढेर किए जाने से कुछ मिनट पहले उसका एक कथित वीडियो सामने आया था जिसमें वह खुद को अल-बद्र संगठन से जुड़ा बता रहा था और उसने अपना नाम आदिल मजीद लोन बताया था।

वह वीडियो में पिस्तौल दिखाता नजर आ रहा है। उसने वीडियो में कहा, ‘‘ मेरा नाम आदिल मजीद लोन है। मैं कुलगाम जिले के हुवरा गांव का निवासी हूं और अल-बद्र संगठन से जुड़ा हूं। मैं उसके लिए लंबे समय से काम कर रहा हूं।’’

सेना के एक अधिकारी ने बताया कि सेना और पुलिस ने रात को इलाके में एक संयुक्त अभियान शुरू किया था।

सेना के अनुसार, ‘‘ इलाके की घेराबंदी की गई, आतंकवादी का पता चला, और मुठभेड़ शुरू हो गई। एक आतंकवादी मारा गया, उसके पास से एक पिस्तौल आदि सामान बरामद किया गया है।’’

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User