पूर्व PM देवेगौड़ा के पोते की बढ़ीं मुश्किलें

प्रज्ज्वल रेवन्ना पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस सुप्रीमो एचडी देवगौड़ा के पोते और विधायक व पूर्व मंत्री एचडी रेवन्ना के बेटे हैं। उनके खिलाफ कई महिलाओं का यौन शोषण करने का आरोप है। 

May 2, 2024 - 14:10
 0  783
पूर्व PM देवेगौड़ा के पोते की बढ़ीं मुश्किलें

बेंगलुरु (आरएनआई) कर्नाटक की राजनीति में हलचल मची हुई है। कई महिलाओं से यौन शोषण के आरोप झेल रहे पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते प्रज्ज्वल रेवन्ना की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब उनकी गिरफ्तारी के लिए लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है। इसकी जानकारी खुद गृह मंत्री जी परमेश्वर ने गुरुवार को दी। 

प्रज्ज्वल ने मामले की जांच कर रहे विशेष जांच दल के समक्ष पेश होने के लिए सात दिन का समय मांगा है। इस पर परमेश्वर ने कहा कि 24 घंटे से ज्यादा समय देने का कोई प्रावधान नहीं है। गृह मंत्री ने कहा, 'जैसे ही यह पता चला कि प्रज्ज्वल रेवन्ना विदेश गए हैं, लुकआउट नोटिस जारी कर दिया गया है। हमने सभी बंदरगाहों और हवाई अड्डों को लुकआउट नोटिस के बारे में सूचित कर दिया है।

33 वर्ष के प्रज्ज्वल रेवन्ना पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस सुप्रीमो एचडी देवगौड़ा के पोते और विधायक व पूर्व मंत्री एचडी रेवन्ना के बेटे हैं। उनके खिलाफ कई महिलाओं के साथ यौन शोषण के आरोप लगाए गए हैं और कई इससे जुड़े कई वीडियो वायरल हो गए हैं। राज्य सरकार ने इस मामले में एसआईटी का गठन किया है। प्रज्ज्वल कर्नाटक की हासन लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जहां 26 अप्रैल को मतदान हुआ है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जैसे ही सांसद से जुड़े वीडियो सामने आने लगे, वह वोटिंग खत्म होने के बाद वह देश छोड़कर भाग गए।

गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा, 'हमारे एसआईटी सदस्य कानूनी राय ले रहे हैं कि आरोपी को समय दिया जाए या नहीं। एसआईटी उन्हें गिरफ्तार करने के लिए तैयार है क्योंकि 24 घंटे से अधिक समय देने का कोई प्रावधान नहीं है। 

एक महिला ने प्रज्ज्वल और उनके पिता पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इस पर मंत्री ने कहा कि एक और पीड़िता सामने आई है। उसने शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि एक और महिला ने शिकायत दर्ज कराई है, जिसका विवरण अभी साझा नहीं कर सकता।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता डॉक्टर वीरप्पा मोइली ने कहा, 'हम एक राजनेता के रूप में शर्मिंदा हैं। वह सबसे बड़ी सजा के हकदार हैं। नारा है 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ', मुझे लगता है कि पीएम मोदी को अपना सिर शर्म से झुका लेना चाहिए।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.