पूर्ण चंद्रग्रहण आज: जानें समय, सूतक काल और 12 राशियों पर असर
पूर्ण चंद्रग्रहण आज: जानें समय, सूतक काल और 12 राशियों पर असर
नई दिल्ली (आरएनआई) साल 2025 का दूसरा और भारत में साल का पहला पूर्ण चंद्रग्रहण आज रात यानी 7-8 सितंबर को भाद्रपद मास की पूर्णिमा तिथि पर लगने जा रहा है। यह ग्रहण भारत सहित एशिया, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, अंटार्कटिका और कई महासागरों के हिस्सों से साफ़ तौर पर देखा जा सकेगा। चूंकि यह भारत में दृश्यमान होगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य रहेगा।
ग्रहण का समय
ग्रहण प्रारंभ: रात 9:57 बजे
ग्रहण मध्य: रात 11:41 बजे
ग्रहण मोक्ष: रात 1:27 बजे
सूतक काल की शुरुआत: 7 सितंबर दोपहर 12:26 बजे से
ग्रहण शुरू होने से लगभग 9 घंटे पहले सूतक काल प्रारंभ हो चुका है। इस दौरान धार्मिक कार्य, पूजा-पाठ और देव प्रतिमाओं का स्पर्श वर्जित माना गया है। हालांकि, जप, ध्यान और दान-पुण्य को इस समय विशेष फलदायी बताया गया है।
ज्योतिषीय महत्व
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार यह ग्रहण कुंभ राशि और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में लग रहा है। शनि की राशि में घटित होने के कारण इसका असर हर राशि पर अलग-अलग रूप से दिखाई देगा। चंद्रग्रहण को भावनात्मक और मानसिक रूप से प्रभावशाली घटना माना जाता है।
12 राशियों पर प्रभाव
मेष: धन लाभ के योग, सेहत का ध्यान रखें।
वृषभ: करियर में बदलाव संभव, मिले-जुले परिणाम।
मिथुन: धार्मिक कार्यों में रुचि, शुभ फल।
कर्क: परिवार में तनाव, सेहत को लेकर सतर्कता जरूरी।
सिंह: करियर और कारोबार में लाभ, वैवाहिक जीवन में सावधानी।
कन्या: शत्रुओं पर विजय, छात्रों को सफलता के संकेत।
तुला: पारिवारिक जीवन में विवाद से बचें, बच्चों को लेकर चिंता।
वृश्चिक: यात्रा से लाभ, गृहस्थ सुख में बाधा, संपत्ति का योग।
धनु: भाग्य का साथ, रुके कार्य पूरे, करियर में तरक्की।
मकर: खर्च बढ़ सकते हैं, संयम और संवाद की ज़रूरत।
कुंभ: मानसिक संतुलन प्रभावित, साधना और आत्मचिंतन के लिए अनुकूल समय।
मीन: आर्थिक मामलों में सतर्कता, खर्च पर नियंत्रण रखें।
खगोलविद और पंडितों का मानना है कि चंद्रग्रहण का समय ऊर्जा संतुलन का समय होता है। ऐसे में इस दौरान मंत्र जाप, ध्यान और दान-पुण्य से नकारात्मकता को दूर करने और आत्मबल को बढ़ाने में मदद मिलती है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



