पूनम दीक्षित को बागपत में मिला सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन पुरस्कार
सासनी- 6 अक्टूबर। चौधरी केहर सिंह एजुकेशनल ट्रस्ट बडौत बागपत में दिनांक अक्टूबर दिन गुरूवार को अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर एक शिक्षक समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षक शिक्षिकाओं को सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन, मेजर ध्यानचंद तथा आचार्य चाणक्य पुरस्कार से नवाजा गया। जिसमें सासनी के बसईं काजी स्थित कंपोजिट स्कूल की सहायक अध्यापिका श्रीमती पूनम दीक्षित को सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
दूरभाष पर सहायक शिक्षिका श्रीमती पूनम दीक्षित से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें रोचक गतिविधियों और नवाचारों के माध्यम से बच्चों को शिक्षा देकर बच्चों को भाषा और गणित का बुनियादी ज्ञान देकर निपुण बनाने के लिए यह पुरस्कार दिया गया है। वहीं श्रीमती दीक्षित ने पूर्व में भी राज्य स्तर पर कहानी सुनाओ प्रतियोगिता, स्वरचित कविता प्रतियोगिता व जनपद स्तर पर विभिन्न विभिन्न पुरस्कार प्राप्त किए गए हैं। शिक्षिका श्रीमती दीक्षित नित्य नए नवाचार करके बच्चों को शिक्षित कर रही है। उन्होंने दिव्यांग बच्चों को खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराकर पुरस्कार दिलाया है। श्रीमती पूनम दीक्षित को इस पुरस्कार के मिलने से जहां उनके परिजनों में खुशी है वहीं पूरे स्टाफ में भी हर्ष की लहर दौड रही है।
Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

