पुलिस अधीक्षक श्री निपुण अग्रवाल द्वारा थाना हाथरस गेट क्षेत्रान्तर्गत स्थित गुरूद्वारा गुरुनानक दरबार से निकाली जा रही 25 वीं भव्य विशाल नगर कीर्तन की यात्रा

Tuesday, January 30, 2024 - 16:31
Updated: 3 years ago
0
पुलिस अधीक्षक श्री निपुण अग्रवाल द्वारा थाना हाथरस गेट क्षेत्रान्तर्गत स्थित गुरूद्वारा गुरुनानक दरबार से निकाली जा रही 25 वीं भव्य विशाल नगर कीर्तन की यात्रा
पुलिस अधीक्षक श्री निपुण अग्रवाल द्वारा थाना हाथरस गेट क्षेत्रान्तर्गत स्थित गुरूद्वारा गुरुनानक दरबार से निकाली जा रही 25 वीं भव्य विशाल नगर कीर्तन की यात्रा
पुलिस अधीक्षक श्री निपुण अग्रवाल द्वारा थाना हाथरस गेट क्षेत्रान्तर्गत स्थित गुरूद्वारा गुरुनानक दरबार से निकाली जा रही 25 वीं भव्य विशाल नगर कीर्तन की यात्रा

हाथरस (आरएनआई) पुलिस अधीक्षक श्री निपुण अग्रवाल द्वारा थाना हाथरस गेट क्षेत्रान्तर्गत स्थित गुरूद्वारा गुरुनानक दरबार से निकाली जा रही 25 वीं भव्य विशाल नगर कीर्तन की यात्रा का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया ।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक हाथरस गेट, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर, प्रभारी महिला थाना व अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे। अवगत कराना है कि गुरू गोविन्द सिंह महाराज के 357 वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली जा रही विशाल नगर कीर्तन यात्रा गुरूद्वारा श्री गुरूनानक दरबार से प्रारम्भ होकर पंजाबी मार्केट, रामलीला मैदान, घण्टाघर, मोती बाजार, नयागंज, सर्कुलर रोड, बाग्ला कालेज मार्ग होते हुए नगर क्षेत्र में भ्रमण कर गुरूद्वारा श्री गुरूनानक दरबार पर पहुँचेगी, जिसकी सुरक्षा व्यवस्था हेतु पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है तथा ड्रोन कैमरो की सहायता से लगातार निगरानी की जा रही है ।

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा नगर कीर्तन यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था हेतु विभिन्न प्वाइंटों पर लगे पुलिस बल को चैक किया गया तथा सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक थाना हाथरस गेट को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User