सुलतानपुर: पीडीए प्रत्याशी राम भुआल निषाद व मोस्ट पदाधिकारियों के साथ हुई परिचयात्मक मीटिंग

पीडीए प्रत्याशी को तन-मन-धन से सहयोग करेगा मोस्ट। 

Monday, April 22, 2024 - 19:50
Updated: 3 years ago
0
सुलतानपुर: पीडीए प्रत्याशी राम भुआल निषाद व मोस्ट पदाधिकारियों के साथ हुई परिचयात्मक मीटिंग

सुलतानपुर (आरएनआई) मोस्ट कल्याण संस्थान, उत्तर प्रदेश के प्रधान कार्यालय निषाद भवन, विनोवापुरी, सुलतानपुर में 38-लोकसभा के पी.डी.ए. प्रत्याशी पूर्व मंत्री राम भुआल निषाद के साथ मोस्ट के वरिष्ठ पदाधिकारियों की परिचयात्मक मीटिंग हुई। मोस्ट संरक्षक से.नि. एडीओ भारत राम ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लोकसभा प्रत्याशी राम भुआल निषाद को इस आशा व विश्वास के साथ भेंट की कि बाबा साहब के मिशन को आगे बढ़ाएंगे। 

मीटिंग में लोकसभा प्रत्याशी राम भुआल निषाद ने कहा कि संस्था के द्वारा जो सुझाव आये हैं उसे गंभीरता से लूंगा, कोई भी काम मैं जिम्मेदारी से करता हूँ, कदम से कदम मिलाकर हम आपके साथ चलेंगे।

मोस्ट कल्याण संस्थान के निदेशक शिक्षक श्यामलाल निषाद "गुरुजी" ने लोकसभा प्रत्याशी राम भुआल निषाद (पूर्व मंत्री) जी ने मोस्ट कार्यालय आकर मोस्ट वरिष्ठ पदाधिकारियों का समाज हित में सुझाव प्राप्त करने व उस पर अमल करने का वचन देने के लिए आभार व्यक्त किया।

उक्त अवसर पर पूर्व विधायक अनूप संडा, पूर्व विधायक भगेलू राम, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव, एडवोकेट देवतादीन निषाद, मोस्ट संरक्षक डॉ. कमालुद्दीन खान, पेरियार सम्भोले वर्मा, रज्जन प्रसाद, पूर्व जिला पंचायत सदस्य छोटेलाल निषाद, वकील अहमद, हाजी मोहम्मद दाऊद खान, मोस्ट प्रमुख ज़ीशान अहमद, जनरल सेक्रेटरी राम उजागिर यादव, जिला संयोजक राकेश कुमार निषाद, सह संयोजक संतोष सोनकर, मोहम्मद आरिफ, अनिल कुमार निषाद, पिन्टू निषाद, मोहम्मद आमिर, रमाकांत यादव, मोस्ट प्रमुख बल्दीराय शिव प्रसाद मौर्य, मनोराम वर्मा, सूर्य सेन यादव, जाबिर अली, आमिल सिद्दीकी, ब्लाक संयोजक कूरेभार राज बहादुर कोरी, शेर अली, ब्लाक संयोजक दूबेपुर सुहेल अहमद, मोस्ट ब्लाक प्रमुख भदैया धर्मेंद्र निषाद, मोस्ट रक्षक दल रमेश निषाद, सरदार भीम, राम सजीवन निषाद, ब्लाक संयोजक बल्दीराय हरिराम मौर्या, श्याम बहादुर, हरीश प्रजापति, ज्वाला प्रसाद निषाद, अनिल कुमार, लक्ष्मण निषाद, शत्रुघ्न निषाद, एडवोकेट राजेश यादव, एमआरडी कैप्टन रोहित निषाद, राम पियारे निषाद, जेपी निषाद, हज़ारीलाल, बद्री प्रसाद, मोस्ट आई.टी. मैनेजर गुरु प्रसाद निषाद, मोस्ट ब्लाक प्रमुख सुरेश कुमार निषाद, मोस्ट जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र निषाद, ब्लाक प्रमुख अखण्डनगर भगवान दास यादव, दिलीप निषाद, गंगाराम निषाद, करमावती, संजीव कुमार, इन्द्रजीत निषाद, कालिका प्रसाद यादव, रणजीत निषाद, सभाजीत निषाद, पंचराम प्रजापति, डा. विनोद कुमार निषाद, बलराम मौर्य, बृजलाल कनौजिया, जितेंद्र वर्मा बाज़ीगर, ब्लाक संयोजक भदैयाँ एडवोकेट प्रमोद निषाद, अरविंद यादव, रामेश्वर गुप्ता, सोनू यादव, पवन यादव, पिन्टू निषाद सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User