पीएम मोदी ने देशनोक समेत 103 रेलवे स्टेशन की सौगात दी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान के बीकानेर में हैं। ऑपरेशन संदूर के बाद यह उनका पहला राजस्थान दौरा है। इस दौरान उन्होंने 'अमृत भारत स्टेशन योजना' के तहत नए तरीके से तैयार किए गए देशनोक रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने वर्चुअल तरीके से 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 86 जिलों में बने 103 अमृत रेलवे स्टेशनों का भी उद्घाटन किया।
जयपुर\बीकानेर (आरएनआई) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बीकानेर दौरे पर हैं और वे पलाना जनसभा स्थल पर पहुंच चुके हैं। इस वक्त मंत्री अर्जुन राम मेघवाल जनसभा को संबोधित कर रहे हैं और साथ ही पीएम मोदी के राजस्थान आने पर स्वागत भाषण दे रहे हैं। थोड़ी देर में पीएम मोदी भी जनता से बात करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब जनसभा को संबोधित करने के लिए मंच पर आ गए हैं। यहां राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उन्हें साफा पहनाकर सम्मानित किया और उन्हें चरखा भेंट किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'अमृत भारत स्टेशन योजना' के तहत नए तरीके से बनाए गए देशनोक रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने वर्चुअली 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 86 जिलों में बने 103 अमृत रेलवे स्टेशनों का भी उद्घाटन किया, जिन्हें 1,100 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। इस मौके पर पीएम मोदी ने देशनोक स्टेशन से बीकानेर से मुंबई जाने वाली ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
बीकानेर दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करणी माता के दर्शन के बाद देशनोक में शूरवीरों से जुड़ी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान उनके साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के साथ अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करणी माता के दर्शन किए और माता की पूजा-अर्चना भी की। इस मौके पर उन्होंने आशीर्वाद लिया और देश की सुख-समृद्धि की कामना की।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)