पिता के चुनावी प्रचार के बीच महाआर्यमन ने सकतपुर में मांगे वोट

May 1, 2024 - 19:53
May 1, 2024 - 19:54
 0  3.2k
पिता के चुनावी प्रचार के बीच महाआर्यमन ने सकतपुर में मांगे वोट

गुना (आरएनआई) केंद्रीय मंत्री गुना लोकसभा से भाजपा प्रत्यासी ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में उनके पुत्र गांव गांव पहुंच नुक्कड़ सभाएं ले रहे हे। केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया के पुत्र महानार्यमन सिंधिया ने बुधवार को बमोरी विधानसभा के ग्राम सकतपुर में प्रचार के लिए पहुंचे। इस अवसर पर किसान भाइयों से चर्चा कर उनके साथ सुख दुख सांझा किया। इस अवसर पर सरपंच जगबीर चौहान , कविंद्र चौहान ,युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री शैलेंद्र सिंह रघुएंशी, युवा मोर्चा अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह धाकड़, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री बंटी किरार , ओबीसी कोषाध्यक्ष प्रताप कुशवाहा,मंत्री रवि कुशवाह, गोविंद प्रसाद ओझा, डॉ मुकेश साहू भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी मुकेश ओझा पूर्व पार्षद अजय ओझा  सहित बड़ी संख्या में सकतपुर के ग्रामीण जन उपस्थित रहे। 

इसी दौरान उन्होंने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी सरकार ने पिछले 20 सालों में गांव गरीब और किसानों का चहुं मुखी विकास किया है। 

देश को विश्व में 5 वी सबसे बड़ी शक्ति बनाया। ये मोदी की गारंटी का भारत है। इस लिए आप सभी राष्ट्र हित में मतदान अधिक से अधिक मतदान कर कमल खिलाकर मोदी जी के हाथ मजबूत करे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0