पावेल ड्यूरोव की गिरफ्तारी पर टेलीग्राम ने दी सफाई, कहा- उनके पास कुछ छिपाने के लिए नहीं

फ्रांसीसी-रूसी अरबपति को पेरिस के बॉर्गेट हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किए जाने के बाद टेलीग्राम की पहली प्रतिक्रिया सोमवार को सामने आई है।

Monday, August 26, 2024 - 11:38
0
पावेल ड्यूरोव की गिरफ्तारी पर टेलीग्राम ने दी सफाई, कहा- उनके पास कुछ छिपाने के लिए नहीं

पेरिस (आरएनआई) फ्रांस में पावेल ड्यूरोव को गिरफ्तार किए जाने पर अब उनकी कंपनी टेलीग्राम ने सफाई दी है। मैसेजिंग एप का कहना है कि सीईओ ड्यूरोव के पास कुछ भी छिपाने के लिए नहीं है। साथ ही यह दावा करना कि मंच के दुरुपयोग के लिए उसका मालिक जिम्मेदार है, यह बहुत ही बेतुकी बात है।

फ्रांसीसी सीमा शुल्क से जुड़े फ्रांस के धोखाधड़ी विरोधी कार्यालय के अधिकारियों ने शनिवार शाम को टेलीग्राम मैसेजिंग एप के फाउंडर और सीईओ पावेल ड्यूरोव को गिरफ्तार किया था। 39 वर्षीय ड्यूरोव के खिलाफ टेलीग्राम पर मॉडरेशन की कमी के कारण फ्रांसीसी गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। आरोप है कि प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कथित तौर पर मनी लॉन्ड्रिंग, ड्रग तस्करी और पीडोफाइल सामग्री साझा करने के लिए किया गया।

फ्रांसीसी-रूसी अरबपति को  पेरिस के बॉर्गेट हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किए जाने के बाद टेलीग्राम की पहली प्रतिक्रिया सोमवार को सामने आई। कंपनी ने कहा कि वह यूरोपीय संघ के कानूनों का पालन करता है, जिसमें डिजिटल सेवा अधिनियम भी शामिल है।
 
90 करोड़ से अधिक सक्रिय यूजर्स वाले मंच ने कहा, 'टेलीग्राम के सीईओ पावेल ड्यूरोव के पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है। वह अक्सर यूरोप की यात्रा करते हैं। दुनियाभर में करीब एक अरब उपयोगकर्ता टेलीग्राम का इस्तेमाल संचार के साधन और महत्वपूर्ण जानकारी के स्रोत के रूप में करते हैं। हम इस स्थिति के शीघ्र समाधान की प्रतीक्षा कर रहे हैं।'

कंपनी ने आगे कहा, 'टेलीग्राम डिजिटल सेवा अधिनियम सहित यूरोपीय संघ के कानूनों का पालन करता है। इसका मॉडरेशन उद्योग मानकों के भीतर है और लगातार सुधार किया जा रहा है।

रूस में जन्मे 39 साल के ड्यूरोव मैसेजिंग एप टेलीग्राम के संस्थापक और मालिक हैं। बता दें, यह एप मुफ्त में इस्तेमाल किया जाता है। इसकी प्रतिस्पर्धा फेसबुक के व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, टिकटॉक और वीचैट जैसे अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से है। मंच का लक्ष्य एक साल के भीतर एक अरब सक्रिय मासिक उपयोगकर्ताओं को पार करना है।

टेलीग्राम रूस, यूक्रेन और पूर्व सोवियत संघ के गणराज्यों में सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाता है। रूस-यूक्रेन युद्ध के बारे में जानकारी देने वाला महत्वपूर्ण स्रोत बनकर उभरा है। मास्को और कीव दोनों के अधिकारियों द्वारा इस्तेमाल किया जाता है। कुछ विश्लेषक इस एप को जंग के लिए एक वर्चुअल युद्धक्षेत्र कहते हैं।

फोर्ब्स द्वारा अनुमानित 15.5 अरब डॉलर की संपत्ति वाले ड्यूरोव ने 2014 में रूस छोड़ दिया था, क्योंकि उन्होंने VKontakte उपयोगकर्ताओं के डेटा को रूसी सुरक्षा सेवाओं के साथ साझा करने से इनकार कर दिया था। बाद में रूस ने टेलीग्राम पर प्रतिबंध लगाने की भी कोशिश की थी।

साल 2017 में ड्यूरोव दुबई चले गए थे। बाद में उन्होंने अगस्त 2021 में फ्रांसीसी नागरिकता स्वीकार की थी। अप्रैल में ड्यूरोव ने अमेरिकी पत्रकार से रूस छोड़ने और अपनी कंपनी के लिए जगह तलाशने के बारे में कहा था, 'मैं किसी से आदेश लेने की बजाय स्वतंत्र रहना पसंद करूंगा।' इस दौरान उन्होंने बर्लिन, लंदन, सिंगापुर और सैन फ्रांसिस्को में भी काम किया।

इसी इंटरव्यू में, ड्यूरोव ने यह भी कहा था कि पैसे या बिटकॉइन से परे, उसके पास रियल एस्टेट, जेट या नौका जैसी कोई बड़ी संपत्ति नहीं है, क्योंकि वह स्वतंत्र रहना चाहते थे।

Follow      RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User