पाकिस्तान से भारत को कभी भी बहुत अपेक्षाएं नहीं रही हैं: बिलावल भुट्टो-जरदारी की आपत्तिजनक टिप्पणी पर एस. जयशंकर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अपने पाकिस्तानी समकक्ष बिलावल भुट्टो-जरदारी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर किये गए व्यक्तिगत हमले को लेकर अपनी पहली टिप्पणी में सोमवार को कहा कि पाकिस्तानियों से भारत की उम्मीदें कभी भी बहुत अधिक नहीं रही हैं।

Monday, December 19, 2022 - 23:00
0
पाकिस्तान से भारत को कभी भी बहुत अपेक्षाएं नहीं रही हैं: बिलावल भुट्टो-जरदारी की आपत्तिजनक टिप्पणी पर एस. जयशंकर
एस. जयशंकर

नयी दिल्ली, 19 दिसंबर 2022, (आरएनआई)। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अपने पाकिस्तानी समकक्ष बिलावल भुट्टो-जरदारी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर किये गए व्यक्तिगत हमले को लेकर अपनी पहली टिप्पणी में सोमवार को कहा कि पाकिस्तानियों से भारत की उम्मीदें कभी भी बहुत अधिक नहीं रही हैं।

शुक्रवार को विदेश मंत्रालय ने बिलावल की टिप्पणियों को ‘अभद्र’ बताया और कहा कि यह पाकिस्तान के लिए भी ‘और निचले स्तर का’ है। जयशंकर ने ‘इंडिया टुडे’ पत्रिका के ‘इंडिया-जापान कॉन्क्लेव’ के दौरान कहा, ‘‘मुझे लगता है कि मेरे मंत्रालय ने बहुत स्पष्ट तौर पर कहा है कि हम उनके (पाकिस्तान के विदेश मंत्री के) बारे में क्या सोचते हैं। हमने वही कहा, जो हमें कहना था।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या वह प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी से नाराज हैं, जयशंकर ने कहा, ‘‘पाकिस्तानियों से हमारी अपेक्षाएं कभी भी बहुत अधिक नहीं रही हैं।’’

बिलावल की टिप्पणियों की कड़ी निंदा करते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने शुक्रवार को कहा कि अच्छा होता कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री अपनी ‘‘कुंठा’’ अपने देश में आतंकवादी संगठनों के मुख्य षड्यंत्रकर्ताओं पर निकालते, जिन्होंने आतंकवाद को ‘‘देश की नीति’’ का एक हिस्सा बना दिया है।

बागची ने कहा, ‘‘पाकिस्तान एक ऐसा देश है जो ओसामा बिन लादेन का एक शहीद के रूप में महिमामंडन करता है और (जकीउर रहमान) लखवी, हाफिज सईद, मसूद अजहर, साजिद मीर तथा दाऊद इब्राहिम जैसे आतंकवादियों को पनाह देता है। कोई अन्य देश संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित 126 आतंकवादी, संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित 27 आतंकवादी समूह की मौजूदगी होने को लेकर शेखी नहीं बघार सकता।’’

आतंकवाद को समर्थन देने को लेकर, भारत के विदेश मंत्री द्वारा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में पाकिस्तान पर करारा प्रहार करने के बाद बिलावल ने प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

हालांकि, जयशंकर ने किसी देश का नाम नहीं लिया, लेकिन यह स्पष्ट था कि वह परोक्ष रूप से पाकिस्तान का जिक्र कर रहे थे। बाद में, जयशंकर ने न्यूयॉर्क में संवाददाताओं से कहा था कि दुनिया पाकिस्तान को आतंकवाद के ‘केन्द्र’ के रूप में देखती है।

उन्होंने अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के 2011 में भारत द्वारा इस पड़ोसी देश के बारे में दिये बयान को भी दोहराया, जिसमें उन्होंने (हिलेरी ने) कहा था कि जो लोग अपने आंगन में सांप पालते हैं, वे सांप एक दिन उन्हें ही डस लेते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User