पाकिस्तान में गठबंधन सरकार तय

पाकिस्तान में गठबंधन सरकार बनना लगभग तय हो गया है। शनिवार को पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने नवाज शरीफ के गठबंधन सरकार बनाने के आग्रह का समर्थन किया। वहीं, कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवर-उल-हक-काकड़ ने भी गठबंधन सरकार बनने की उम्मीद जताई है। नवाज ने शुक्रवार को अपने प्रतिद्वंद्वियों से गठबंधन सरकार बनाने की अपील की थी। सेना के समर्थन के बाद माना जा रहा है कि पाकिस्तान में नवाज शरीफ की पार्टी पीएम-एल-एन गठबंधन सरकार बनाने में कामयाब हो जाएगी।

Sunday, February 11, 2024 - 10:31
0
पाकिस्तान में गठबंधन सरकार तय

इस्लामाबाद (आरएनआई) खैबर-पख्तूनख्वा की एक अन्य घटना में चुनाव धांधली के खिलाफ रैली निकालने के दौरान पुलिस ने बल प्रयोग किया। इस झड़प में एक पूर्व विधायक मोहसिन दावर अपने समर्थकों के साथ घायल हो गए।

सेनाध्यक्ष जनरल मुनीर ने कहा, लोगों ने पाकिस्तान के संविधान में अपना संयुक्त भरोसा जताया है। अब राष्ट्रीय उद्देश्य से जुड़ी सभी लोकतांत्रिक पार्टियों को मिलकर पाकिस्तान में सरकार बनानी चाहिए। उन्होंने कहा, देश को अराजकता और ध्रुवीकरण की राजनीति से आगे बढ़ने के लिए स्थिर हाथों की आवश्यकता है।

शनिवार तक हुई मतगणना में 265 में से 257 सीटों पर नतीजे घोषित हो चुके हैं। इमरान की पार्टी पीटीआई समर्थित प्रत्याशियों को 102, नवाज शरीफ की पीएमएल-एन को 73 और बिलावल भुट्टो-जरदारी की पीपीपी को 54 सीटें, मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट एमक्यूएम को 17 सीटें और 11 अन्य सीटें छोटी पार्टियों को मिलीं हैं। सरकार बनाने के लिए 265 में से 133 सीटें जीतनी होंगी।

पाकिस्तान में चुनाव परिणामों में हुई देरी के विरोध में पीटीआई ने रविवार को देशव्यापी आंदोलन का आह्वान किया। पीटीआई का कहना है कि वोटों की पवित्रता के लिए वह विरोध कर रहे हैं। पीटीआई की कोर कमेटी की बैठक में आंदोलन का फैसला किया गया। आज दो बजे शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में आगे की रणनीति पर भी चर्चा हुई। 

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पीटीआई के अध्यक्ष बैरिस्टर गौहर अली खान ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रपति आरिफ अल्वी उनकी पार्टी को सरकार बनाने के लिए निमंत्रण देंगे,  उन्होंने नेशनल असेंबली में बहुमत हासिल कर लिया है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User