पाकिस्तान पर प्रहार और ‘वोकल फॉर लोकल’ की अपील, PM मोदी बोले– देशी उत्पाद खरीदें

आज 75वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश की जनता को बड़ी सौगात देने के लिए धार पहुंच गए हैं। मंच पर सीएम यादव ने उनका स्वागत किया। पीएम मोदी ने देश के पहले पीएम मित्र पार्क समेत अन्य परियोजनाओं की सौगात प्रदेश को दी।

Sep 17, 2025 - 14:05
 0  81
पाकिस्तान पर प्रहार और ‘वोकल फॉर लोकल’ की अपील, PM मोदी बोले– देशी उत्पाद खरीदें

भोपाल/धार (आरएनआई) पीएम मोदी ने कहा कि देशवासी जो भी खरीदें वो देश में ही बना होना चाहिए। जो भी खरीदें, उसमें पसीना किसी न किसी हिंदुस्तानी का होना चाहिए। उसमें हिंदुस्तान की मिट्टी की खुशबू होनी चाहिए। मुझे 2047 तक विकसित भारत बनाना है। सभी व्यापारी भाई बहन जो भी बेचें वो हमारे देश में ही बना हुआ होना चाहिए। अब हमें स्वदेशी को विकसित भारत की नींव बनाना है। ये तब होगा जब हम देश में बनी हुई चीजों को गर्व से खरीदेंगे। हमें सबसे पहले ये देखना है कि क्या ये देश में बना है। जब हम ऐसा करते हैं तो हमारा पैसा देश में ही रहता है, जब पैसा देश में रहता है तो उसी से देश का विकास होता है। उसी से सड़कें बनती हैं, योजनाएं चलती हैं। इससे ही नए रोजगार पैदा होते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि 22 सिंतबर से यानी नवरात्र के पहले दिन से जीएसटी की नई दरें लागू हो रही हैं। हमें स्वदेशी को लेकर अभियान चलाना होगा, मैं राज्य सरकार से कहूंगा कि हर दुकान पर बोर्ड लगाएं जानें जिन पर स्वदेशी सामानों की जानकारी लिखी हो। खरीदने वाले को भी पता चलेगा कि हम स्वदेशी खरीद रहे हैं। इसके बाद सभा में गर्व से कहो स्वदेशी हैं के नारे गूंजने लगे।  

पीएम मोदी ने कहा- धार में पीएम मित्र पार्क की स्थापना करके हम आहिल्या बाई होल्कर का काम आगे बढ़ा रहे हैं। यहां पर कपड़ों से संबंधित सारे काम होंगे। यहां खेत से कपास की कताई बुनाई डिजाइन एक्सपोर्ट का काम होगा। हम फाइव एफ पर काम कर रहे हैं। फार्म, फाइबर, फैक्टरी, फैशन और फॉरेन की चैन बन रही है। अब धार दुनिया के मार्केट में चमकेगा। मैं सभी लोगों को पीएम मित्र पार्क की बधाई देता हूं। देश में ऐसे कई और पार्क बनेंगे। 

पीएम मोदी ने कहा- गरीब की सेवा मेरे जीवन का उद्देश्य है। हमारी सरकार गरीब को केंद्र में रखकर योजनाएं बना रही है। समर्पण भाव से काम करने के कारण पिछले 11 साल के परिश्रम के कारण आज देश के 25 करोड़ लोग गरीबी के जीवन से बाहर आ गए हैं। समाज को नया आत्मविश्वास मिला है। सरकार के सारे प्रयास गरीबों की जिंदगी बदलने वाली मोदी की गारंटी है। माता बहनों के जीवन का सुरक्षित रखना मेरे जीवन का प्रण है

पीएम मोदी ने कहा कि मुफ्त राशन योजना के आंकड़े सुनकर विदेशियों की आंखे फट जाती हैं। आज भी इस योजना के तहत मुफ्त आनाज दिया जा रहा है। पीएम आवास योजना के तहत जो राशि दी गई है। उसमें ज्यादातर घर महिलाओं के नाम पर हैं। करोड़ों बहने मुद्रा योजना के तहत लोन लेकर नए व्यापार कर रही हैं। सरकार तीन करोड़ ग्रामीण बहनों को लखपति दीदी बनाने के अभियान में जुटी है। अब तक दो करोड़ बहनें लखपति दीदी बन चुकी हैं। महिलाओं को ड्रोन दीदी और महिला सखी बनाकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था के केंद्र में लाया जा रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि मध्यप्रदेश की धरती से एक और अभियान की चर्चा करना चाहता हूं। आदिवासी इलाकों में सिकल सेल एनीमिया बड़ी बीमारी होती है। एमपी से ही 2023 में सिकल सेल स्क्रीन का कार्ड मिलना शुरू हुआ था। आज एमपी में ही एक करोड़ वां कार्ड दिया गया है। अब तक इस अभियान के तहत पांच करोड़ से ज्यादा लोगों की स्क्रीनिंग हो चुकी है। इससे लाखों लोगों का जीवन सुरक्षित हुआ है। ये काम आने वाली पीढ़ियों के लिए है। आज लोग स्वस्थ्य हो जाएंगे तो आने वाली पीढ़ियां स्वस्थ्य हो जाएंगी।

पीएम मोदी ने कहा कि आप सभी से बेटे के नाते, एक भाई के नाते मैं ये मांगता हूं कि आप लोग कैंम्पों में जाकर अपनी जांच जरूर करवाएं। किसी भी महिला को एक नया पैसा नहीं देना होगी। यहां जांच और दवाई दोनों मुफ्त होगी। सरकारी तिजोरी माता-बहनों के स्वास्थ्य से ज्यादा जरूरी नहीं है। इस जांच के आगे आयुष्मान कार्ड का सुरक्षा कवच है। ये जांच अभियान दो हफ्ते चलने वाला है। उन्होंने कहा कि मातृ वंदन योजना के तहत 19 हजार करोड़ से ज्यादा राशि माताओं को दी जा चुकी है।इसलिए कोई मां छूट ना जाए, कोई बेटी पीछे ना रह जाए। माताओं-बहनों से आग्रह है कि वे शिविरों में जाएं। बहने दूसरी बहनों को जाकर बताएं कि भाई-बेटा धार आया है, उसने जांच करवाने के लिए कहा है। 

पीएम मोदी ने कहा- आज विश्वकर्मा जयंती के दिन बड़ी शुरूआत हुई है। देश के सबसे बड़े इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल पार्क की शुरुआत मध्य प्रदेश से हुई है। इससे देश की टेक्सटाइल इंडस्ट्री को नई ऊर्जा मिलेगी। इससे युवाओं को रोजगार मिलेगा। इसके लिए मैं एमपी को विशेष बधाई देता हूं। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.