पहाड़ों में बारिश से बढ़ा यमुना का जलस्तर, हथिनीकुंड बैराज पर 50,649 क्यूसेक पानी दर्ज

Jul 10, 2026 - 17:18
 0  54
पहाड़ों में बारिश से बढ़ा यमुना का जलस्तर, हथिनीकुंड बैराज पर 50,649 क्यूसेक पानी दर्ज

पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश का असर अब यमुना नदी के जलस्तर पर दिखने लगा है। हथिनीकुंड बैराज पर यमुना का जलस्तर बढ़कर 50,649 क्यूसेक दर्ज किया गया है। हालांकि फिलहाल स्थिति सामान्य बनी हुई है, लेकिन प्रशासन और सिंचाई विभाग पूरी तरह सतर्क हैं।

बढ़े हुए जलस्तर के चलते हथिनीकुंड बैराज से 38,379 क्यूसेक पानी यमुना नदी, 12,010 क्यूसेक पश्चिमी यमुना नहर और 260 क्यूसेक पूर्वी यमुना नहर में छोड़ा गया। अधिकारियों का कहना है कि पहाड़ों में बारिश जारी रहने पर पानी की आवक और बढ़ सकती है।

यमुनानगर में पिछले 24 घंटे के दौरान 74 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई। लगातार वर्षा के कारण कई नाले ओवरफ्लो हो गए और शहर की कई सड़कें जलमग्न हो गईं।

प्रशासन के अनुसार, हथिनीकुंड बैराज पर 1.5 लाख क्यूसेक पानी पहुंचने पर मिनी फ्लड और 2.5 लाख क्यूसेक से अधिक पानी आने पर बाढ़ की स्थिति मानी जाती है। फिलहाल विभाग लगातार जलस्तर पर नजर बनाए हुए है और नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.