पहलगाम हमले के बाद 48 पर्यटक स्थल बंद, जम्मू-कश्मीर सरकार ने खुफिया सूचना के बाद लिया फैसला

पहलगाम हमले के बाद घाटी में 87 में से 48 पर्यटक स्थल बंद कर दिए गए हैं। सुरक्षा एजेंसियों की सिफारिश पर जम्मू-कश्मीर की उमर सरकार ने यह फैसला  लिया है।

Tuesday, April 29, 2025 - 15:40
0
पहलगाम हमले के बाद 48 पर्यटक स्थल बंद, जम्मू-कश्मीर सरकार ने खुफिया सूचना के बाद लिया फैसला

जम्मू (आरएनआई) जम्मू-कश्मीर सरकार ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद बड़ा फैसला लिया है। जम्मू-कश्मीर में खुफिया सूचना के बाद 87 में से 48 पर्यटन स्थल बंद कर दिए हैं। सुरक्षा एजेंसियों की सिफारिश पर उमर सरकार ने यह फैसला लिया है।

आतंकी हमलों की संभावना के बारे में खुफिया एजेंसियों की चेतावनी के बाद कश्मीर में 87 में से 48 पर्यटक स्थलों को बंद किया गया है। सूत्रों के अनुसार, पहलगाम हमले के बाद घाटी में कुछ स्लीपर सेल सक्रिय हो गए हैं, उन्हें गतिविधि शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा कर 26 लोगों की नृशंस हत्या कर दी। सेना की वर्दी में आए दहशतगर्दों ने पहलगाम की बायसरन घाटी में पर्यटकों से पहले उनका धर्म पूछा, परिचय पत्र देखे और फिर हिंदू हो कहकर गोली मार दी। 26 मृतकों में ज्यादातर पर्यटक हैं, जबकि दो विदेशी और दो स्थानीय नागरिक शामिल हैं। 

 हमले में करीब 14 लोग घायल हुए हैं। इस कायराना हमले की जिम्मेदारी पहले पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा से जुड़े गुट द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने ली थी। हालांकि बाद में टीआरएफ ने सफाई दी थी कि हमले से हमारा कोई वास्ता नहीं हैं। इस हमले को अंजाम नहीं दिलाया। फरवरी, 2019 में पुलवामा में हुए हमले के बाद से जम्मू-कश्मीर में यह सबसे बड़ा आतंकी हमला है। उस हमले में सीआरपीएफ के 47 जवान मारे गए थे। 

कश्मीर में सुरक्षा कारणों के कारण कई प्रमुख पर्यटक स्थल वर्तमान में पर्यटकों के लिए बंद कर दिए गए हैं। निम्नलिखित स्थलों पर स्थानीय और गैर-स्थानीय पर्यटकों के लिए जाने पर पाबंदी है:

बांदीपोरा जिला 1- गुरेज वैली: (स्थानीय पर्यटकों को छोड़कर बंद)

बडगाम जिला 2-युसमर्ग 3-तोसामैदान 4-दूधपथरी

कुलगाम जिला 5-अहरबाल 6-कौसरनाग

कुपवाड़ा जिला 7-बंगस घाटी 8-करिवान देवर  9-चंडीगाम

 हंदवाड़ा जिला 10-बंगस वैली 

सोपोर जिला 11-वुलर झील 12-रामपोरा और राजपोरा 13-चेयरहार 14-मुंडजी-हमाम-मारकूट वाटरफॉल 15-खम्पू, बोस्निया, विजीटॉप

अनंतनाग जिला  16-सन टेम्पल, मट्टन 17-वेरीनाग गार्डन 18-सिंथन टॉप 19-मार्गण टॉप 20-अकड़ पार्क

बारामुला  जिला 21-हब्बा खातून पॉइंट (कव्नर) 22-बाबा ऋषि  23-रिंगावली 24-गोगलदारा 25-बंदरकोट 26-श्रुन्ज  वाटरफॉल 27-कमान पोस्ट 28- नामब्लान वाटरफॉल  29-इको पार्क, खादनियार

पुलवामा जिला 30-संगरवानी

श्रीनगर जिला 31-जामिया मस्जिद, नौहट्टा 32-बादामवाड़ी 33-राजोरी कदल (होटल काना) 34-आली कदल (जेजे फूड रेस्टोरेंट) 35-आइवरी होटल, गांडताल (थीड) 36-पद्शापल रिजॉर्ट (फकीर गुजरी) 37-चेरी ट्री रिजॉर्ट (फकीर गुजरी) 38-नॉर्थ क्लिफ कैफे (अस्तनमार्ग, पैराग्लाइडिंग पॉइंट) 39-फॉरेस्ट हिल कॉटेज 40-इको विलेज रिजॉर्ट 41-अस्तनमार्ग व्यू पॉइंट 42-अस्तनमार्ग पैराग्लाइडिंग स्पॉट 43-मामनेठ और महादेव हिल्स (फकीर गुजरी के रास्ते) 44-बौद्ध मठ, हरवान 45-दाचीगाम (ट्राउट फार्म से आगे) 46-स्तनपाना (कयामगाह रिसॉर्ट)

गांदरबल जिला 47- लछपात्री लेटरल 48-हंग पार्क 49-नरनाग

यह प्रतिबंध सुरक्षा और प्रशासनिक उद्देश्यों से लगाया गया है। पर्यटकों से अपील की जाती है कि वे केवल उन जगहों पर जाएं जहां सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था है और जो खुले हैं। यात्रा से पहले स्थानीय प्रशासन की अनुमतियों और विवरणों को देखें।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User