पश्चिम एशिया में जंग की आहट: इस्राइल का ईरान पर बड़ा हमला, तेहरान समेत कई ठिकानों पर रॉकेट; आपातकाल घोषित
तेहरान (आरएनआई)। पश्चिम एशिया में हालात तेजी से बिगड़ते नजर आ रहे हैं। इस्राइल ने ईरान के खिलाफ व्यापक पूर्वव्यापी (प्री-एम्पटिव) हमला शुरू कर दिया है। ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई स्थानों पर रॉकेट दागे जाने की खबर है। हमलों के बाद इलाके में भारी धमाकों की आवाजें सुनी गईं और आसमान में धुएं के गुबार उठते देखे गए।
समाचार एजेंसी Associated Press (एपी) की रिपोर्ट के अनुसार, इस्राइल में संभावित जवाबी मिसाइल हमलों की आशंका को देखते हुए सायरन बजाए जा रहे हैं। नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। वहीं, तेहरान के डाउनटाउन इलाके में जोरदार विस्फोट की पुष्टि हुई है।
इस्राइल के रक्षा मंत्री इस्राइल काट्ज ने पूरे देश में ‘विशेष और स्थायी आपातकाल’ की घोषणा की है। अपने बयान में उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई संभावित खतरे को निष्क्रिय करने के लिए की गई है। पूर्वव्यापी हमला उस सैन्य रणनीति को कहा जाता है, जिसमें संभावित हमले की आशंका के मद्देनजर पहले ही कार्रवाई कर दी जाती है ताकि दुश्मन की क्षमता को कमजोर किया जा सके।
क्षेत्र में पहले से जारी तनाव के बीच इस ताजा घटनाक्रम ने वैश्विक चिंताएं बढ़ा दी हैं। अंतरराष्ट्रीय समुदाय हालात पर नजर बनाए हुए है और व्यापक संघर्ष की आशंका से इनकार नहीं किया जा रहा।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)