न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल से पहले भारत को झटका, अभ्यास सत्र में विराट कोहली के घुटने पर लगी चोट?

पूर्व कप्तान विराट कोहली चोटिल हो गए। उनके घुटने पर चोट लगी जिसकी वजह से अभ्यास सत्र को बीच में ही रोकना पड़ा।

Sunday, March 9, 2025 - 10:20
0
न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल से पहले भारत को झटका, अभ्यास सत्र में विराट कोहली के घुटने पर लगी चोट?

दुबई (आरएनआई) भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच से पहले भारतीय खिलाड़ियों के खेमे से चिंताजनक खबर सामने आई है। पूर्व कप्तान विराट कोहली चोटिल हो गए। उनके घुटने पर चोट लगी जिसकी वजह से अभ्यास सत्र को बीच में ही रोकना पड़ा।

खिताबी मुकाबले से पहले पाकिस्तानी वेबसाइट जियो न्यूज ने बड़ा दावा किया। रिपोर्ट में बताया गया कि अभ्यास सत्र के दौरान किंग कोहली के घुटने पर गेंद लगी, जिससे वह दर्द से कराह उठे। इसके बाद भारतीय टीम को कुछ देर के लिए अपनी प्रैक्टिस रोकनी पड़ी। गेंद लगने के तुरंत बाद भारतीय टीम के फिजियो ने मैदान पर पहुंचकर उनका इलाज किया, स्प्रे लगाया और पट्टी बांधी। 

हल्के दर्द के बावजूद विराट कोहली मैदान पर मौजूद रहे, लेकिन उन्होंने अभ्यास नहीं किया। भारतीय टीम मैनेजमेंट ने पुष्टि की है कि चिंता की कोई बात नहीं है। कोहली फाइनल मुकाबले के लिए पूरी तरह फिट हैं। 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले साल बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान पर्थ टेस्ट में शतक के बाद लगातार रनों के लिए जूझ रहे विराट कोहली ने चैंपियंस ट्रॉफी में अपनी पुरानी फॉर्म को हासिल करते हुए लेग स्पिन के खिलाफ आ रही दिक्कतों पर भी पार लिया है। पाकिस्तान के खिलाफ शतक और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 84 रन की पारी के दौरान विराट एक बार फिर नई ऊंचाइयां छूने को आतुर दिख रहे हैं।

कोहली इस चैंपियंस ट्रॉफी में लय में नजर आ रहे हैं। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 22 रन, पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 100, न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 84 रनों की पारियां खेली हैं। फाइनल में भारत को फिर अपने इस स्टार बल्लेबाज से अच्छी पारी की उम्मीद होगी। मिचेल सैंटनर की अगुआई में कोहली को एक बार फिर कीवी टीम के स्पिनरों का सामना करना होगा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User