नैनीताल से लौट रहे थे पांच दोस्त, तेज रफ्तार कार डिवाइडर पार कर टकराई रेलिंग से; दो की मौत, तीन घायल
पुलिस के अनुसार दिल्ली के जाफराबाद निवासी शुएब (27) उसका दोस्त कृष्णा नगर निवासी फैज (20), सुहैल उर्फ साहिल, अली व कृष्णानगर निवासी हर्षित अग्रवाल कुछ दिन पहले नैनीताल घूमने के लिए गए थे। मंगलवार की देर शाम सभी दोस्त अपनी कार से वापस दिल्ली लौट रहे थे।
हापुड़ (आरएनआई) यूपी के हापुड़ स्थित बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अन्तर्गत नेशनल हाईवे 09 पर दिल्ली से गढ़मुक्तेश्वर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए रेलिंग से टकरा गई। जिसमें कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनकी भी हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस के अनुसार दिल्ली के जाफराबाद निवासी शुएब (27) उसका दोस्त कृष्णा नगर निवासी फैज (20), सुहैल उर्फ साहिल, अली व कृष्णानगर निवासी हर्षित अग्रवाल कुछ दिन पहले नैनीताल घूमने के लिए गए थे। मंगलवार की देर शाम सभी दोस्त अपनी कार से वापस दिल्ली लौट रहे थे। कार को फैज चला रहा था। जैसे ही कार एनएच 09 पर बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के कुचेसर रोड चौपले के पास पहुंची तो अचानक तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित हो गई।
कार डिवाइडर पार करती हुई दूसरी दिशा में जाकर सड़क किनारे रैलिंग से टकरा गई। जिसमें फैज और शुएब की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। जहां हर्षित की हालत को गंभीर देखते हुए उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। हालांकि अन्य दो घायलों की हालत ठीक है।
सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि हादसे का कारण तेज रफ्तार हो सकता है। हालांकि घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। मौके से क्षतिग्रस्त कार को हटाकर यातायात को सुचारु कराया गया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



