नेहरू युवा केन्द्र शाहजहाँपुर द्वारा कलश यात्रा निकाल घरों से ली गई मिट्टी 

Tuesday, September 5, 2023 - 15:04
Updated: 3 years ago
0
नेहरू युवा केन्द्र शाहजहाँपुर द्वारा कलश यात्रा निकाल घरों से ली गई मिट्टी 

शाहजहाँपुर। (आरएनआई) नेहरू युवा केन्द्र शाहजहाँपुर (उत्तर प्रदेश) युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में मेरी माटी मेरा देश, माटी को नमन, वीरों का वंदन कार्यक्रम जिले में किया जा रहा है। इसी क्रम में विकासखंड ददरौल के ग्राम अकर्रा रसूलपुर में जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया के नेतृत्व में गाजे-बाजे एवं पूरे उल्लासपूर्ण वातावरण में अमृत कलश यात्रा निकाली गई जिसके अंतर्गत घरों से मिट्टी एवं चावल एकत्रित किये गए और पंच प्रण की शपथ भी ली गई। कलश यात्रा पूरे उत्साह से देशभक्ति गीत एवं भारत माता की जय, वंदे मातरम और गाजे बाजे, ढपली और मिट्टी एंथम बजाते हुए निकली गई। यह कार्यक्रम मेरी माटी मेरा देश का दूसरा चरण है। 30 सितम्बर तक चलने वाले इस अभियान के तहत घरों से मिट्टी या चावल एकत्रित कर अमृत कलश में संग्रहित कर पंच प्रण शपथ, अमृत वाटिका निर्माण, विद्यालयों में शिलाफ़लक्म निर्माण हेतु भी प्रयास किया जायेगा। जिला युवा अधिकारी ने सभी लोगों से इस अभियान से जुड़कर अपने अंदर राष्ट्रप्रेम और कृतिज्ञता का भाव लाने का अनुरोध किया साथ ही इसके सोशल मीडिया पर अधिकतम प्रचार प्रसार एवं युवा पोर्टल पर फोटो, वीडियो अपलोड करने को लेकर भी आव्हान किया और इसे जनभागीदारी से जनांदोलन तक ले जाने के लिये सबके स्वयंसेवी प्रयासों के महत्व पर भी प्रकाश डाला जिससे सभी मे एकता-एकजुटता बनी रहे, गुलामी की हर सोच से मुक्ति मिले, अपनी सम्रद्ध विरासत पर गर्व करते हुए नागरिकों में कर्तव्य की भावना आये जिससे विकसित भारत के निर्माण के लक्ष्य को भी प्राप्त किया जा सके। कलश यात्रा में नेहरू युवा मंडल समिति से लज्जाराम वर्मा, महेश कुमार वर्मा, गायत्री शक्तिपीठ से निर्मल उपाचार्य, रामबहोरे वर्मा, अजय वर्मा, आशुतोष वर्मा, रजत वर्मा, शिवकुमार, हिमांशु, रवि सक्सेना, सुशील कुमार समेत विभिन्न युवा मंडल सदस्यों, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवको एवं अन्य स्थानियजन की सक्रिय भागीदारी रही एवं सभी ने इस अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने का संकल्प भी लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User