निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत, परिजनों का हंगामा

लखनऊ में निजी अस्पताल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा काटा। मामले में केस दर्ज करके कार्रवाई की मांग की है। 

Aug 30, 2025 - 15:05
 0  108
निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत, परिजनों का हंगामा

लखनऊ (आरएनआई) राजधानी लखनऊ में एक निजी अस्पताल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत हो गई। नाराज परिजनों ने आईसीयू में इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वॉयरल हो रहा है। 

मामला गुडंबा थाना क्षेत्र के कुर्सी रोड स्थित एक निजी अस्पताल का है। परिजनों ने बताया कि मरीज अनिल रावत का गाल ब्लेडर में पथरी का ऑपरेशन हुआ था। ऑपरेशन बाद मरीज की हालत बिगड़ गई। उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। मगर, उसकी जान नहीं बच सकी।

परिजनों का कहना है कि मरीज खुद बाइक चलाकर ऑपरेशन के लिए अस्पताल आया था। जूनियर डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन किया था। इस दौरान नस कटने से मरीज की मौत हो गई। परिजनों ने मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.