नासिक TCS मामले में बड़ा खुलासा: HR पर आरोप—पीड़ितों की शिकायत दबाई, कहा ‘कॉर्पोरेट में ये सब होता है’
नासिक स्थित टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) की एक यूनिट में सामने आए यौन शोषण और जबरन धर्म परिवर्तन के मामले ने गंभीर रूप ले लिया है। जांच में अब तक 9 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं और ऑपरेशंस हेड समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, इस पूरे मामले में कंपनी के एचआर विभाग की भूमिका बेहद संदिग्ध पाई गई है। आरोप है कि जब पीड़ित महिलाओं ने अपनी शिकायत दर्ज करानी चाही, तो एचआर अधिकारियों ने उनकी मदद करने के बजाय उन्हें डराने और चुप रहने के लिए कहा। यहां तक कि एक पीड़िता को यह तक कह दिया गया कि “कॉर्पोरेट में ऐसी चीजें होती रहती हैं।”
संदीप कार्णिक ने बताया कि जांच में यह सामने आया है कि सात पुरुषों का एक संगठित गिरोह लंबे समय से महिलाओं का शोषण कर रहा था। ये आरोपी मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न के साथ-साथ धर्म परिवर्तन के लिए भी दबाव बनाते थे।
पुलिस ने इस मामले में दानिश शेख, तौसीफ अत्तर, रजा मेमन, शाहरुख कुरैशी, शफी शेख, आसिफ आफताब अंसार और शाहरुख शेख को गिरफ्तार किया है। वहीं, महिला ऑपरेशंस मैनेजर को 28 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि एचआर मैनेजर निदा खान अभी फरार बताई जा रही हैं।
इस मामले ने कॉर्पोरेट सेक्टर में कार्यस्थल सुरक्षा और महिला कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि पीड़ितों को पूरा न्याय दिलाने के लिए जांच तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)