नाले-नालियों से निकली सिल्ट का हो रहा उठान, समय रहते काम हो जाने का दावा
फतेहपुर (आरएनआई) बारिश के मौसम के मद्देनजर नगर पालिका परिषद द्वारा शहरवासियों को जलभराव की समस्या से निजात दिलाए जाने के लिए नाला एवं नालियों का सफाई अभियान चलाया गया। नाला एवं नालियों से निकली सिल्ट का उठान अब तेजी के साथ किया जा रहा है। दावा किया गया कि समय रहते काम पूरा हो जाएगा।
नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राजकुमार मौर्य के आदेशानुसार व अधिशाषी अधिकारी रविन्द्र कुमार के निर्देशन में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक राकेश कुमार गौड़ व मो0 हबीब के नेतृत्व में युद्ध स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया। नाले एवं नालियों से निकली सिल्ट को डंपर, जेसीबी से उठान किया जा रहा है। जिससे यह सिल्ट नाला व नाली में दोबारा न जाए। सफाई विभाग ने दावा किया है कि समय रहते काम पूरा कर लिया जाएगा। लोगों को जलभराव की समस्या से निजात मिल जाएगी।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



