नवादा में बकरी ने खाया गेहूं तो नाराज़ हो गया पड़ोसी, धारदार हथियार से हमला कर 4 लोगों पर किया जानलेवा हमला, सभी अस्पताल में इलाजरत

सन्नी भगत

Monday, January 2, 2023 - 16:00
0
नवादा में बकरी ने खाया गेहूं तो नाराज़ हो गया पड़ोसी, धारदार हथियार से हमला कर 4 लोगों पर किया जानलेवा हमला, सभी अस्पताल में इलाजरत

नवादा: नवादा जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के सनोखरा गांव में देर शाम बकरियों ने पड़ोसी के गेंहू खा लिया तो गुस्साए पड़ोसी ने धारदार हथियार से हमला कर अधमरा कर दिया इस है दौरान एक महिला समेत 3 लोग बुरी तरह से घायल हो गए जिसे परिजन ने आनन फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. 

पीड़ित परिवार ने इस घटना की शिकायत अकबरपुर थाना की पुलिस से की है.

पीड़िता लाली देवी ने बताया कि बकरियों ने पड़ोसी के खेत में रखें गेंहू को खा लिया,इस बात से गुस्साई पड़ोसी ने घर में घुस कर सपरिवार पर तेज धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया इस हमले में शंभू चौधरी,नीतीश कुमार,सूरज कुमार और लाली देवी बुरी तरह से घायल हो गई है.

पीड़ित परिवार ने पड़ोस के रामाशीष चौहान,कुंदन चौहान और चंदन चौहान पर तेज धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है.

बरहाल सभी घायलो का उचित उपचार सदर अस्पताल में तैनात चिकित्सक द्वारा जारी है. उधर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User