धारावी में अवैध मस्जिद निर्माण का आरोप, तोड़फोड़ करने पहुंची बीएमसी

मुंबई के धारावी में मस्जिद में अवैध निर्माण करने का आरोप है। अवैध निर्माण की सूचना पर बीएमसी तोड़फोड़ करने पहुंची, जिससे इलाके में तनाव फैल गया। 

Sep 21, 2024 - 11:13
 0  729
धारावी में अवैध मस्जिद निर्माण का आरोप, तोड़फोड़ करने पहुंची बीएमसी

मुंबई (आरएनआई) मुंबई के धारावी में मस्जिद में अवैध निर्माण करने का आरोप है। अवैध निर्माण की सूचना पर बीएमसी तोड़फोड़ करने पहुंची, जिससे इलाके में तनाव फैल गया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। वहीं मुस्लिम समुदाय को लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर इकट्ठा हो गए हैं। फिलहाल पुलिस और प्रशासन लोगों को समझाने में जुटा है। 

धारावी में स्थित महबूब ए सुभानी मस्जिद में अवैध निर्माण का आरोप है। अवैध निर्माण पर कार्रवाई के लिए बीएमसी के अधिकारी शनिवार को धारावी पहुंचे हैं। वहीं बीएमसी की कार्रवाई को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। बीएमसी की कार्रवाई के विरोध में मुस्लिम समुदाय के लोग भी इकट्ठा हो गए हैं। लोग बीएमसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस अधिकारी लोगों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं। हालात तनावपूर्ण हैं।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.