धनबाद के नर्सिंग होम में आग, दो डॉक्टरों समेत पांच लोगों की मौत

झारखंड के धनबाद में शुक्रवार देर रात एक निजी नर्सिंग होम में आग लगने से दो चिकित्सकों समेत कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

Saturday, January 28, 2023 - 18:30
0
धनबाद के नर्सिंग होम में आग, दो डॉक्टरों समेत पांच लोगों की मौत

धनबाद, 28 जनवरी 2023, (आरएनआई)। झारखंड के धनबाद में शुक्रवार देर रात एक निजी नर्सिंग होम में आग लगने से दो चिकित्सकों समेत कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

अधिकारी ने बताया कि मृतकों में नर्सिंग होम के मालिक डॉक्टर विकास हाजरा, उनकी पत्नी डॉक्टर प्रेमा हाजरा, मालिक का रिश्तेदार सोहन खमारी और घरेलू सहायिका तारा देवी शामिल है। वहीं, इस घटना में डॉक्टर का पालतू कुत्ता भी मारा गया।

अधिकारी के मुताबिक, रांची से करीब 170 किलोमीटर दूर धनबाद के बैंक मोड़ इलाके स्थित नर्सिंग होम के स्टोर रूम में देर रात करीब दो बजे आग लग गई।

आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की छह गाड़िया भेजी गई और डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

वहीं, धनबाद के एसडीएम प्रेम कुमार तिवारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘स्टोर रूम में आग लगने के बाद दम घुटने से नर्सिंग होम के मालिक और उनकी पत्नी सहित कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति घायल भी हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। घटना के संबंध में आगे की जांच की जा रही है।’’

तिवारी के मुताबिक, चार मृतकों की शिनाख्त की जा चुकी है, जबकि पांचवें की पहचान होना अभी बाकी है।

घटना के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी चिकित्सक दंपती व अन्य की मौत पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ईश्वर दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिजनों को दुख की इस कठिन घड़ी को सहन करने की शक्ति दें।’’

मुख्यमंत्री के अलावा, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी घटना पर दुख जताया। मंत्री ने धनबाद के उपायुक्त को घटना पर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User