दोसर वैश्य के समारोह में तीस मेधावियों का हुआ सम्मान

प्रतिभा के सम्मान से प्रतिभाओं में नई ऊर्जा का होता संचार: नारायण बाबू

Monday, June 23, 2025 - 18:53
Updated: 1 year ago
0
दोसर वैश्य के समारोह में तीस मेधावियों का हुआ सम्मान

फतेहपुर (आरएनआई) दोसर वैश्य महासमिति के आयोजित मेधा अलंकरण समारोह में तीस मेधावियों का सम्मान माला, पटका, प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर किया गया। सम्मान प्राप्त कर बच्चे गौरवान्वित हुए। भारतीय दोसर वैश्य महासमिति ने लोधीगंज में समारोह आयोजित किया। जिसमें नगर क्षेत्र सहित जनपद से काफी संख्या में दोसर वैश्य समाज के लोगों ने बड़े उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई समारोह में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के तीस बच्चे एवं बच्चियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पार्षद जी के तेली चित्र पर मुख्य अतिथि कानपुर के उद्योगपति विवेक गुप्ता, महासमिति के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्याय विनोद कुमार गुप्ता, महिला जिलाध्यक्ष कविता गुप्ता, जिलाध्यक्ष नारायण बाबू गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों ने माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर प्रार्थना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महान समिति के जिलाध्यक्ष नारायण बाबू ने कहा कि प्रतिभा के सम्मान से प्रतिभाओं में नई ऊर्जा का संचार होता है जिससे वह व लगन परिश्रम के साथ आगे बढ़ने का प्रयास करते हैं। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कानपुर के उद्योगपति विवेक गुप्ता ने मेधावी बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कहा कि शिक्षित समाज राष्ट्र और समाज के निर्माण में अहम भूमिका का निर्वहन करता है। समाज के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए हम सभी को प्रयास करना होगा। तभी समाज व राष्ट्र आगे बढ़ेगा। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित महासमिति के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता ने आयोजन मंडल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से प्रतिभाएं उत्साहित होती हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के मेधा अलंकरण समारोह जिले के अन्य स्थानों में भी आयोजित किए जाएं। जिससे प्रतिभाएं आगे बढ़ सके। संचालन महासमिति के जिला महामंत्री साजन गुप्ता एवं अमित गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर संरक्षक राधेश्याम गुप्ता, गिरधारी लाल गुप्ता, राम विशाल गुप्ता, संजय गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता, बिंदकी नगर अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता, हुसैनगंज अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता, सुशील गुप्ता, मनीष गुप्ता, चंद्रसेन गुप्ता, अशोक गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, रंजन गुप्ता, सरोज गुप्ता, पूनम गुप्ता, प्रीतिजा गुप्ता, अर्चना गुप्ता, मनीष गुप्ता, सीमा गुप्ता, अनीता गुप्ता, जागृति गुप्ता, सुनीता गुप्ता, अंसली गुप्ता भी मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User