दुनिया के कई देशों में बढ़ रहे कोविड-19 के मामले; सतर्क, सुरक्षित और सावधान रहें : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कई देशों में कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों की ओर देशवासियों का ध्यान आकर्षित करते हुए उन्हें सतर्क, सुरक्षित और सावधान रहने की सलाह दी।

Sunday, December 25, 2022 - 17:15
Updated: 4 years ago
0
दुनिया के कई देशों में बढ़ रहे कोविड-19 के मामले; सतर्क, सुरक्षित और सावधान रहें : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

नयी दिल्ली, 25 दिसंबर 2022, (आरएनआई)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कई देशों में कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों की ओर देशवासियों का ध्यान आकर्षित करते हुए उन्हें सतर्क, सुरक्षित और सावधान रहने की सलाह दी।

आकाशवाणी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘‘मन की बात’’ की 96वीं और इस वर्ष की अंतिम कड़ी में अपने विचार साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘इस समय बहुत से लोग छुट्टियों के मूड में भी हैं। आप पर्वों का, इन अवसरों का खूब आनंद लीजिए, लेकिन थोड़ा सतर्क भी रहिए। आप भी देख रहे हैं कि दुनिया के कई देशों में कोरोना बढ़ रहा है। इसलिए हमें मास्क और हाथ धोने जैसी सावधानियों का और ज्यादा ध्यान रखना है।’’

मोदी ने कहा, ‘‘हम सावधान रहेंगे तो सुरक्षित भी रहेंगे और हमारे उल्लास में कोई रुकावट भी नहीं आएगी।’’

प्रधानमंत्री की यह सलाह ऐसे समय में आई है, जब चीन, जापान, दक्षिण कोरिया सहित विश्व के कई देशों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि हुई है।

इसके मद्देनजर मोदी ने पिछले दिनों केंद्र सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों और शीर्ष अधिाकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक भी की थी।

मालूम हो कि भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 227 नए मामले आए, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 3,424 पर पहुंच गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, भारत में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,46,77,106 हो गई है। वहीं, दो और मरीजों के जान गंवाने से देश में मृतकों की संख्या बढ़कर 5,30,693 पर पहुंच गई है। इनमें केरल द्वारा पुनर्मिलान किया गया मौत का एक मामला शामिल है। वहीं, पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में वायरस से एक व्यक्ति की जान गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User