दिशा की मौत का मामला पांच साल बाद फिर चर्चा में

दिशा सालियान की मौत पर महाराष्ट्र में एक बार फिर सियासत गरमा गई है। सालियान के पिता ने मामले में आदित्य ठाकरे की कथित भूमिका की जांच के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। अब इस पर विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से प्रतिक्रिया आने लगी है।

Thursday, March 20, 2025 - 12:00
0
दिशा की मौत का मामला पांच साल बाद फिर चर्चा में

मुंबई (आरएनआई) दिशा सालियान की मौत पर महाराष्ट्र में एक बार फिर सियासत गरमा गई है। सालियान के पिता ने मामले में आदित्य ठाकरे की कथित भूमिका की जांच के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। अब इस पर विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से प्रतिक्रिया आने लगी है।

शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने इस पर प्रतिक्रया देते हुए कहा कहा, "मैंने पुलिस जांच देखी है, और यह एक दुर्घटना थी, हत्या नहीं... उसके पिता ने घटना के पांच साल बाद याचिका दायर की है। पूरा राज्य इस याचिका के पीछे की राजनीति जानता है... ये लोग औरंगजेब के मुद्दे पर पनप नहीं पाए, जिसका असर उनके खिलाफ हो गया। औरंगजेब के मुद्दे से अपना पल्ला झाड़ने के लिए वे दिशा सालियान मामले को हवा दे रहे हैं... यह गंदी राजनीति हमारे राज्य का नाम बदनाम कर रही है। यह एक युवा नेता का नाम खराब करने की कोशिश है जो अच्छा काम कर रहा है।"

वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र के मंत्री संजय शिरसाट ने कहा, "सालियान की मौत संदिग्ध थी। आज उनके पिता ने खुलकर बात की है। उन्होंने अब हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इस मामले में दोषी पाए जाने वालों को जेल भेजा जाएगा।"

एनसीपी-एससीपी विधायक रोहित पवार ने कहा, "दिशा सालियान के पिता कोर्ट गए हैं। उन्होंने आदित्य ठाकरे का नाम लिया है, लेकिन हमें यकीन है कि आदित्य ठाकरे का इससे कोई लेना-देना नहीं है। हम उनके साथ हैं, लेकिन कोर्ट को फैसला करने दें... अगर कोई व्यक्ति न्याय पाने की कोशिश कर रहा है, तो उसे न्याय मिलना चाहिए। लेकिन अगर आप भाजपा को देखें, तो वे अब इस पर राजनीति करना शुरू कर देंगे। चार साल पहले सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की थी। आत्महत्या के तुरंत बाद बिहार में ऐसे बैनर सिर्फ बिहार चुनाव के लिए लगाए गए थे। अब चार साल बाद भाजपा इस मुद्दे को आगे ले जाएगी क्योंकि चार महीने बाद बिहार में चुनाव हैं और 6 महीने बाद मुंबई में चुनाव हैं।"

वहीं सालियान प्रकरण पर प्रतिक्रिया देते हुए महाराष्ट्र के मंत्री उदय सामंत ने कहा, "इस पर राजनीतिक टिप्पणी करना और राजनीति करना सही नहीं है।" महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने कहा, "माननीय अदालत के आदेश का पालन किया जाएगा।" इस बारे में पूछे जाने पर एनसीपी-एससीपी नेता और राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा, "मैं दिशा सालियान के पिता की ओर से दायर याचिका पर जानकारी ले रहा हूं। यह सब अब एक साजिश का हिस्सा लग रहा है।"

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User