दिशा की मीटिंग में बमौरी के पनेहटी तालाब पर हुई चर्चा में बमौरी विधायक ऋषि अग्रवाल ने रखी बात
गुना (आरएनआई) गुना में दिशा की मीटिंग में केंद्रीय सिंधिया सहित जिले के जनप्रतिनिधि अधिकारियों के समक्ष जिले के विकास कार्यों के लेकर चर्चा हुई मीटिंग में बमौरी विधानसभा क्षेत्र के पैनहटी तालाब को लेकर विशेष चर्चा हुई जिसमे बताया गया की पैनहटी तालाब का टेंडर लगने वाद भी कोई ठेकेदार सामने नहीं आया, बमौरी विधायक ऋषि अग्रवाल के मीटिंग में कहा की बमौरी क्षेत्र में किसानों की बर्षों से पनेहटी तालाब मांग है यह स्वीकृत भी होगा है मगर शासन प्रशासन के गंभीरता से न लेने के कारण प्रोजेक्ट लेट हो रहा है, जब तक भू अर्जन का काम पूरा नहीं होगा कोई भी एजेंसी या ठेकेदार टेंडर में पार्टिसिपेट करने नहीं आएगा पहले भू अर्जन का काम शासन और प्रशासन के स्तर पर पूर्ण रूप से कंप्लीट कर लिया जाए उसके बाद जैसे ही टेंडर लगेगा कई ठेकेदार उसमें हिस्सा लेने आ जाएंगे क्योंकि सभी को मालूम है कि इसमें फॉरेस्ट की जमीन का भूवर्जन होना है और वह बहुत समय लगने वाला प्रक्रिया है इसको शासन और प्रशासन को गंभीरता से लेकर कार्य करने जरूरत है जिससे किसानों को जल्द योजना लाभ मिल सके बमौरी विधायक ऋषि अग्रवाल ने दिशा की मीटिंग में बमौरी क्षेत्र की कई योजनाओं और विकास कार्यों पर अपनी बात रखी, !
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)