दिल्ली: हाईकोर्ट के बाद ताज पैलेस होटल को मिली बम धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप
सूचना पर आनन-फानन दिल्ली पुलिस पहुंची। छानबीन के बाद दिल्ली पुलिस ने कहा कि कुछ नहीं मिला है और इसे एक अफवाह करार दिया। कल शुक्रवार को दिल्ली हाईकोर्ट में भी इसी तरह का ई-मेल भेजकर धमकी दी गई थी।
दिल्ली (आरएनआई) ताज पैलेस होटल को शनिवार को ई-मेल के जरिए बम की धमकी मिली है। सूचना से होटल में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर आनन-फानन दिल्ली पुलिस पहुंची। छानबीन के बाद दिल्ली पुलिस ने कहा कि कुछ नहीं मिला है और इसे एक अफवाह करार दिया।
कल शुक्रवार को दिल्ली हाईकोर्ट में भी इसी तरह का ई-मेल भेजकर धमकी दी गई थी, जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था। इससे पहले भी दिल्ली में समय-समय पर इसी तरह ई-मेल के जरिए अलग-अलग स्कूलों और सरकारी संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलती रही हैं। लेकिन जांच पड़ताल में पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिलता।
दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी से अगस्त के बीच दिल्ली-एनसीआर के करीब 100 से ज्यादा शैक्षणिक संस्थानों को ऐसी ही धमकियां मिल चुकी हैं। इनमें डीपीएस वसंत विहार, अमेटी स्कूल साकेत, सलवान पब्लिक स्कूल, मॉडर्न स्कूल, वसंत वैली स्कूल, सेंट स्टीफंस कॉलेज और श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) जैसे संस्थान शामिल हैं।
जुलाई में चार दिनों में 50 से ज्यादा स्कूलों को बम की झूठी धमकी मिली थी। 17 जुलाई को पुलिस ने एक 12 वर्षीय बच्चे को गिरफ्तार किया था, जिसने सेंट स्टीफंस कॉलेज और सेंट थॉमस स्कूल को धमकी ई-मेल भेजा था। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अब तक सभी धमकियां झूठी साबित हुई हैं, लेकिन हर मामले को पूरी गंभीरता से लिया जाता है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



