दिल्ली-यूपी समेत 21 राज्यों में भारी बारिश, रेल लाइन धंसी

राजस्थान में भारी बारिश के चलते रविवार सुबह झांसी मंडल के हेतमपुर-धौलपुर के बीच झांसी-दिल्ली ट्रैक धंस गया। ट्रैक के नीचे से गिट्टी और मिट्टी धंस जाने के बाद आनन फानन ट्रेनों को जहां-तहां रोक दिया गया। इसके चलते करीब साढ़े चार घंटे तक रेल यातायात प्रभावित रहा।

Monday, September 11, 2023 - 09:12
0
दिल्ली-यूपी समेत 21 राज्यों में भारी बारिश, रेल लाइन धंसी
भारी बारिश

नई दिल्ली। (आरएनआई) जी-20 शिखर सम्मेलन के बीच राष्ट्रीय राजधानी समेत 21 राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत पश्चिम से लेकर पूरब और उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक रविवार को भारी से बहुत भारी बारिश हुई। यूपी में रेल और सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। वहीं, उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते भूस्खलन से बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया। 

राजस्थान में भारी बारिश के चलते रविवार सुबह झांसी मंडल के हेतमपुर-धौलपुर के बीच झांसी-दिल्ली ट्रैक धंस गया। ट्रैक के नीचे से गिट्टी और मिट्टी धंस जाने के बाद आनन फानन ट्रेनों को जहां-तहां रोक दिया गया। इसके चलते करीब साढ़े चार घंटे तक रेल यातायात प्रभावित रहा। वहीं, वंदेभारत, शताब्दी, गतिमान और राजधानी समेत 20 ट्रेनें घंटों लेट रहीं। रेलवे ने दो पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया। 

मुरादाबाद में भारी बारिश से सड़कें लबालब हो गईं। कॉलोनियों में पानी घुस गया। मूंढापांडे के पास रेलवे ट्रैक जलमग्न हो जाने से मुरादाबाद-बरेली के बीच रेल संचालन ठप हो गया। इसके कारण काठगोदाम-जैसलमेर, काठगोदाम-देहरादून समेत मुरादाबाद मंडल की आठ ट्रेनें निरस्त करनी पड़ीं। 

गाजियाबाद में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भर गया। कई कॉलोनियों में पानी घुस गया है। लोग घरों में कैद हो गए हैं। गाड़ियां पानी में डूूबी हुई चल रही थीं। लालकुआं में बीच सड़क गड्ढे में एक कार बेकाबू होकर पलट गई।

बारिश से दिल्ली का पारा सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया। अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार सुबह तक 24 घंटे में 38.6 मिमी बारिश दर्ज हुई। 

बारिश के साथ ही चमोली में रविवार को सीजन की पहली बर्फबारी भी हुई। बारिश व बर्फबारी से बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब व फूलों की घाटी में ठंड शुरू हो गई है। केदारनाथ की पहाड़ियों के अलावा बदरीनाथ धाम के नीलकंठ, नर नारायण पर्वत सहित अन्य चोटियों पर हिमपात हुआ है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User